फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mary Kom denied the news of leaving the IOA panel said I did not resign

Mary Kom: आईओए पैनल छोड़ने की खबरों का मैरी कॉम ने किया खंडन, बोलीं- मैंने इस्तीफा नहीं दिया

Tue, 18 Feb 2025 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

लंदन ओलंपिक 2012 कांस्य पदक विजेता मणिपुर की 42 वर्ष की इस मुक्केबाज ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हलद्वानी में एक ‘खराब होटल’ में ठहराए जाने पर नाराजगी जताई थी। मैरी कॉम ने पीटीआई से कहा कि उनकी नाराजगी को इस्तीफा मान लिया गया।

विज्ञापन
Mary Kom denied the news of leaving the IOA panel said I did not resign
मैरी कॉम, ओलंपियन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष और महान मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने मंगलवार को इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगी।
विज्ञापन

'मैंने इस्तीफा नहीं दिया'
लंदन ओलंपिक 2012 कांस्य पदक विजेता मणिपुर की 42 वर्ष की इस मुक्केबाज ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हलद्वानी में एक ‘खराब होटल’ में ठहराए जाने पर नाराजगी जताई थी। मैरी कॉम ने पीटीआई से कहा कि उनकी नाराजगी को इस्तीफा मान लिया गया। उन्होंने कहा- मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं अपना कार्यकाल (2026 के अंत तक) पूरा करूंगी। मैं अपने साथी सदस्यों (खिलाड़ियों के आयोग में) से इतना ही कह रही थी कि आगे से ऐसा हुआ तो मैं इस्तीफा दे सकती हूं। मैने यह कभी नहीं कहा कि मैं इस्तीफा दे रही हूं। आईओए मेरा परिवार है और अगर मैं किसी बात को लेकर नाराज हूं तो मुझे उसे व्यक्त करने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर जताई नाराजगी
मैरी कॉम को 2022 में पैनल में चुना गया था जिसमें टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल उपाध्यक्ष हैं। मैरी कॉम ने बाद में आईओए भवन में कहा- जिसने भी खिलाड़ी आयोग के व्हाट्सएप ग्रुप की निजी बातचीत को सार्वजनिक किया उसने सही नहीं किया। मैं नहीं जानती कि किसने ऐसा किया। इससे मैं आहत हुई हूं लेकिन मैं इस मसले को खत्म करना चाहती हूं क्योंकि आईओए मेरा परिवार है। जिसने भी बातचीत को सार्वजनिक किया मेरी उसके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है लेकिन मैं चाहती हूं कि आईओए और खेल मंत्रालय इसका पता लगाए कि किसने इसे सार्वजनिक किया। मैं खेल के क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहती हूं और मैं किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती हूं।
विज्ञापन

कहां है इस्तीफा?
आयोग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू, पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओम प्रकाश करहाना, शीतकालीन ओलंपियन शिवा केशवन, लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल ताखड़, तलवारबाज भवानी देवी, पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल और टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू हैं। मैरी कॉम ने कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब भी मैं किसी मामले पर आवाज उठाती हूं तो उसे इस तरह लिया जाता है। मेरे कई साथी खिलाड़ी कई मसलों पर बोलते हैं लेकिन उन्हें कोई गलत नहीं समझता। मुझे राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में खराब होटल में रखा जबकि बेहतर होटल उपलब्ध था। अगर दूसरों को उसमें रखा जा सकता था तो मुझे क्यो नहीं। मैने यही सवाल किया था। बाद में मुझे पता चला कि लोग कह रहे हैं कि मैने इस्तीफा दे दिया। कहां है इस्तीफा। क्या किसी ने देखा है।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से इस पर बात की है। उन्होंने कहा- मैं नहीं कर पाई क्योंकि मेरा फोन खो गया है। मैं उनसे बात करूंगी। मेरा उनके अच्छा संवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed