फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Martina Navratilova Diagnosed With Throat And Breast Cancer Tennis news in hindi

Martina Navratilova: महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा को कैंसर, 12 साल बाद फिर इस बीमारी की चपेट में

Mon, 02 Jan 2023 11:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 Jan 2023 11:03 PM IST
सार

66 वर्षीय मार्टिना नवरातिलोवा को 2010 में भी कैंसर हुआ था। तब उन्हें स्तर कैंसर को छह महीने में हरा दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों कैंसर के इलाज हो सकते हैं और वह अनुकूल परिणाम की उम्मीद कर रही हैं।

विज्ञापन
Martina Navratilova Diagnosed With Throat And Breast Cancer Tennis news in hindi
मर्टिना नवरातिलोवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा 12 साल बाद फिर से कैंसर की चपेट में आ गई हैं। इस बार उन्हें दोहरा झटका लगा है। नवरातिलोवा स्तन और गले कैंसर से पीड़ित हैं। 66 वर्षीय इस टेनिस दिग्गज को 2010 में भी कैंसर हुआ था। तब उन्हें स्तर कैंसर को छह महीने में हरा दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों कैंसर के इलाज हो सकते हैं और वह अनुकूल परिणाम की उम्मीद कर रही हैं।
विज्ञापन


18 बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नवरातिलोवा ने कहा, ''दोहरा झटका गंभीर है, लेकिन ठीक किया जा सकता है। मैं एक अनुकूल परिणाम की उम्मीद कर रही हूं। इससे थोड़ी देर के लिए मुश्किलें आने वाली हैं, लेकिन इससे लड़ूंगी।'' नवरातिलोवा ने टेक्सास के फोर्ट वर्थ में नवंबर के डब्ल्यूटीए फाइनल के दौरान गले की समस्या का पता चला। इसके बाद उन्होंने बायोप्सी कराई, जिसमें गले के कैंसर के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

 

न्यूयॉर्क में इलाज शुरू करवाएंगी
टेस्ट के दौरान ही नवरातिलोवा को स्तन कैंसर के बारे में भी पता चला। चेकोस्लोवाकिया में पैदा हुईं नवरातिलोवा अमेरिका में रहती हैं। वह इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाएंगी। अब वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान कमेंट्री नहीं कर पाएंगी। उन्हें दूर से ही इस टूर्नामेंट को देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा रहा है करियर?
नवरातिलोवा अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह आठ बार टूर फाइनल्स पर भी कब्जा जमा चुकी हैं। नवरातिलोवा 1981, 1983 और 1985 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीती थीं। वहीं, 1982 और 1984 में वह फ्रेंच ओपन जीतने में सफल हुई थीं। नवरातिलोवा को सर्वाधिक सफलता विम्बलडन ओपन में मिली। वह नौ बार इस खिताब को जीती थीं। उन्होंने 1978, 1979, 1982, 1983, 1984, 1985, 1986, 1987 और 1990 में विम्बलडन जीता था। यूएस ओपन में वह 1983, 1984, 1986 और 1987 में चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed