फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Malaysia Masters: Saina Nehwal crash out of the first round; PV Sindhu and HS Prannoy in second round of Malaysia Masters Badminton Tournament

Malaysia Masters: लगातार दूसरे टूर्नामेंट में पहले दौर से बाहर हुईं साइना, सिंधु और प्रणय अगले राउंड में

Wed, 06 Jul 2022 08:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में बिंग जियाओ के खिलाफ मिली हार का बदला ले लिया। हालांकि, चीनी खिलाड़ी का अब भी सिंधु के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 10-9 का है।

विज्ञापन
Malaysia Masters: Saina Nehwal crash out of the first round; PV Sindhu and HS Prannoy in second round of Malaysia Masters Badminton Tournament
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलेशिया मास्टर्स में भारत को बड़ा झटका लगा। दिग्गज शटलर साइना नेहवाल पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। साइना लगातार दूसरे टूर्नामेंट में पहले दौर में हारकर बाहर हुईं हैं। इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में बिंग जियाओ को 21-13 17-21 21-15 से हराया। इस जीत के साथ दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में बिंग जियाओ के खिलाफ मिली हार का बदला ले लिया। हालांकि, चीनी खिलाड़ी का अब भी सिंधु के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 10-9 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहला मैच में दक्षिण कोरिया की किम गा युन ने 21-16 17-21 14-21 से हरा दिया। पहला गेम साइना ने अपने नाम किया था। अगले दो गेम में भी साइना ने कोरियाई खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन

दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी साइना पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं थीं। बात करें मेन्स सिंगल्स की तो एच एस प्रणय भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।प्रणय ने फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज को 21-19, 21-14 से हराया। प्रणीत का सामना अब लि शि फेंग से होगा ।

वहीं, बी साई प्रणीत और पी कश्यप भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। प्रणीत ने आधे घंटे तक चले मैच में गुआटेमाला के केविन कोर्डन को 21-8 21-9 से हराया, जबकि कश्यप ने मलेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 16-21, 21-16, 21-16 से शिकस्त दी।

समीर वर्मा को कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के चौथे वरीय चाउ टिएन चेन ने 21-10 12-21 14-21 से हरा दिया। महिला डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को इंडोनेशिया की फेबरियाना कुसुमा और अमालिया प्रातिवि ने 21-19, 18-21, 21-16 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed