फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lok Sabha Election Results 2024: Kirti Azad-Yusuf Pathan, Prasun Banerjee, Dilip Tirkey, Anurag Thakur results

Election Results: खिलाड़ियों को फिर रास आई सियासी पिच, कीर्ति आजाद-यूसुफ जीते, फुटबालर प्रसून बनर्जी भी चमके

Tue, 04 Jun 2024 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

क्रिकेटरों को तो जीत मिली, लेकिन अन्य खेलों के दिग्गजों को सियासी मैदान रास नहीं आया। आइए जानते हैं किसके पक्ष में जनादेश रहे और किसके खिलाफ जनता ने अपना फैसला सुनाया...

विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2024: Kirti Azad-Yusuf Pathan, Prasun Banerjee, Dilip Tirkey, Anurag Thakur results
देवेंद्र झाझरिया और दिलीप टिर्की - फोटो : PTI

विस्तार

सियासत की असमतल उछाल भरी पिच पर इस बार भी खिलाड़ियों के चौके-छक्के जमकर बरसे। खासतौर पर 2024 के आमचुनाव की सियासी पिच क्रिकेटरों को खूब रास आई है। अपने गगनचुंबी छक्कों और आतिशी पारियों के लिए मशहूर रहे क्रिकेटर कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। देश का पहला 1983 का विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य कीर्ति आजाद जहां इस बार बर्धमान-दुर्गापुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर संसद में एकबार फिर नुमाइंदगी पेश करेंगे। वहीं, 2007 का टी-20 विश्व कप और 2011 का वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य यूसुफ पहले ही प्रयास में बहरामपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं। उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया।
विज्ञापन

दिग्गज टिर्की, झाझरिया हारे
क्रिकेटरों को तो जीत मिली, लेकिन अन्य खेलों के दिग्गजों को सियासी मैदान रास नहीं आया। देश के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, दिग्गज डिफेंडर और पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को बीजद से सुंदरगढ़ में फिर हार का सामना करना पड़ा। वहीं दो बार पैरालंपिक का स्वर्ण जीतने वाले पद्मभूषण, खेल रत्न अवॉर्डी और पैरालंपिक कमेट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया को चुरू से हार मिली। हालांकि दिग्गज फुटबालर, अर्जुन अवॉर्डी और महान पीके बनर्जी के भाई प्रसून बनर्जी हावड़ा से एक बार फिर जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर अनुराग और शूटर नवीन जीते
बुसान एशियाई खेलों में भाग लेने वाले और सैफ गेम्स के रजत पदक विजेता स्कीट शूटर नवीन जिंदल भाजपा टिकट पर कुरुक्षेत्र सेे जीतने में सफल रहे। कारोबारी के रूप में ज्यादा मशहूर जिंदल के नाम स्कीट शूटिंग में राष्ट्रीय कीर्तिमान रहा है। वह पोलो के भी राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए एक रणजी मैच खेलने वाले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी हमीरपुर से जीतने में सफल रहे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय ट्रैप शूटर राणा गुरमीत सोढी भाजपा टिकट पर फिरोजपुर से हारे।
विज्ञापन

नामी खेल प्रशासक हारे
खेल प्रशासक राजनीतिज्ञों को इस बार आमचुनाव में निराश होना पड़ा। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा को खूंटी (झारखंड) से हार मिली। भारतीय बॉक्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से हारे। गोल्फर और फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष अरविंद खन्ना संगरूर से हारे। वहीं, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष राव इंदरजीत सिंह ने गुरुग्राम से भाजपा टिकट पर अभिनेता राजबब्बर को हराया। यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह को कैसरगंज से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed