फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   Vijay Merchant Trophy U 16 2018-19: UP beats vidarbha by 99 runs

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: उत्तरप्रदेश ने विदर्भ को 99 रन से हराया

Tue, 23 Oct 2018 08:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Vijay Merchant Trophy U 16 2018-19: UP beats vidarbha by 99 runs
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पवेलियन में बीसीसीआई व यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यूपी ने विदर्भ को 99 रन से हरा दिया। दूसरी पारी में विदर्भ की टीम 99 रन पर ढेर हो गई। यूपी के अभिषेक ने मैच में आठ विकेट झटके।
विज्ञापन


मंगलवार को यूपी की टीम तीन विकेट के नुकसान के बाद आगे खेलना शुरू किया। आराध्य यादव (58) ने सोमवार के अपने स्कोर में 11 रन जोड़कर आउट हो गए। शुभांकर (25) संभलकर खेल रहे थे, लेकिन स्पिनर साहिल की गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।
विज्ञापन


पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पूरी टीम 141 रन ढेर हो गई। यूपी के बल्लेबाज पहली पारी में 199 रन ही बना सके थे। साहिल ने चार, राहुल सिंह ने तीन विकेट चटकाए। विदर्भ को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम खराब रही। सात रन के योग पर रोहित के रूप में पहला झटका लगा। अभिषेक जाधव (38) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। घातक गेंदबाजी के आगे आठ बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच पाए। पूरी टीम 99 रन पर सिमट गई, जबकि पहली पारी में 143 रन बने थे।


गेंदबाज आकिब ने चार, दमनदीप सिंह ने तीन व अभिषेक ने दो विकेट झटके। इस मौके पर यूपीसीए के कोषाध्यक्ष रियासत अली, एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली, आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सैयद अब्दुल वहाब, पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली, फसाहत अली, फैसल शेरवानी, ताहिर हकीम, रईश अहमद, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed