फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tuffman marathon in kasauli in solan in himachal pradesh

स्टीफन वन देर मेरवे ने जीता टफमैन हिल्स आफ मैराथन का खिताब

Sun, 17 Nov 2019 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Tuffman marathon in kasauli in solan in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कसौली में रविवार को दूसरी टफमैन कसौली हिल्स हॉफ मैराथन हुई। इसमें स्टेशन कमांडर कसौली ब्रिगेडियर नवीन महाजन मुख्यातिथि थे। मैराथन के लिए सुबह छह बजे ही कसौली स्थित सेना मैदान में धावक पहुंच गए थे। टफमैन के डायरेक्टर संजय मांगला ने बताया कि मैराथन में 21 किमी, दस किमी, पांच किमी व तीन किमी दूरी की चार श्रेणियों में दौड़ हुई। दौड़ को सेना मैदान से मुख्यातिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


टफमैन के डायरेक्टर संजय मांगला व कोऑर्डिनेटर जय एस. मंगला ने बताया कि 21 किमी ओपन रन में 41-50 पुरुष वर्ग में स्टीफन वन देर मेरवे एक घंटा चालीस मिनट में पहला स्थान, सोलन पुलिस के हरीश कुमार ने एक घंटा 52 मिनट में दूसरा, जबकि सोलन पुलिस के ही राकेश कुमार ने दो घंटे चार मिनट में पहुंचकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष की 31-40 आयुवर्ग में सुरेंद्र मलिक पहले, जशनदीप सिंह दूसरे व निखिल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 18-30 आयुवर्ग में सुनील कन्नौजिया पहले, सुमित सिंह दूसरे व नवनीत नयन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


50 आयुवर्ग में अंग्रेज सिंह पहले, गुरुचरन सिंह दूसरे व तरलोक सिंह भाटिया तीसरे स्थान पर रहे। 21 किमी महिला 41-50 आयुवर्ग में व्योम अरविंद सोनी पहले, ऐंसी जेम्स दूसरे व सुजाता पॉल तीसरे स्थान पर रही। महिला 31-40 आयुवर्ग में सिमरन कोच्चर पहले, नीतू सिंह दूसरे व किमबेरली पेरेइरा तीसरे स्थान पर रहीं। 18-30 आयुवर्ग में रिंकी रौथन पहले स्थान पर रहीं। 21 किमी विशेष फौजी रन में साहिल ठाकुर पहले, रोहित चंदेल दूसरे व संगम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 किमी विशेष फौजी रन में राजन सिंह पहले, बबला कांत दास दूसरे व योबा सगतम तीसरे स्थान पर रहे। 10 किमी ओपन में अनिल कुमार पहले, मुदित नय्यर दूसरे व कंवर गिल तीसरे स्थान पर रहे। फीमेल कैटेगिरी में सतिंद्र पाल कौर पहले व दीया कपूर दूसरे स्थान रहीं। सभी कैटेगिरी में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वालों को गोल्ड, सिलवर व कांस्य पदकों के साथ सम्मानित किया गया। सभी धावकों को मेडल भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed