फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   training for Three thousand players till March in kanpur

3000 खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में अब मार्च तक मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 06 Feb 2019 04:47 PM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
training for Three thousand players till March in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले तीन हजार खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी हैं। 31 जनवरी को बंद हो चुके 13 खेलों के प्रशिक्षण अब 31 मार्च तक जारी रहेंगे। इसके लिए सभी 13 प्रशिक्षकों को मानदेय जिला खेल प्रोत्साहन समिति से दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि खेल विभाग की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक 13 खेलों के अंशकालिक प्रशिक्षण शिविर शुरू किए गए थे। इसमें तीन हजार खिलाड़ियों को मात्र डेढ़ सौ रुपये सालाना फीस में सुबह व शाम प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
विज्ञापन

training for Three thousand players till March in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके लिए सभी 13 खेलों के अंशकालिक प्रशिक्षकों को नियुक्त किया गया था। इनका मानदेय खेल विभाग की ओर से हर माह दिया जाता था। 31 जनवरी को सभी खेलों के अंशकालिक प्रशिक्षण बंद हो गए थे।

इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी ने जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को दी तो तत्काल डीएम ने सभी खेलों के अंशकालिक प्रशिक्षणों को जारी रखने का निर्देश दिया। कहा कि यह प्रशिक्षण तब तक जारी रहेंगे जब तक खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती है।

training for Three thousand players till March in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
निर्णय से खुश खिलाड़ियाें और अंशकालिक प्रशिक्षकों का कहना है कि आज तक ग्रीनपार्क के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि निर्देश मुझे मंगलवार को मिला है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इससे राहत मिलेगी।

ये हैं प्रशिक्षक
ताइक्वांडो में सुशांत गुप्ता, भारोत्तोलन में राघवेंद्र सिंह, टीटी में अविनाश यादव, कबड्डी में पूनम यादव, क्रिकेट में शिव प्रताप सिंह, एथलेटिक में मदन गोपाल, जूडो में दिलशाद सिद्दीकी, हैंडबाल में नेहा पांडेय, बैडमिंटन में आशीष गौड़, वुशू में संजीव कुमार, हॉकी में शाहिद खान, बॉस्केटबॉल में गौर सुंदर अग्निहोत्री, वॉलीबॉल में सुरभित सिंह। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed