फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three college reached in next level of inter college football championship

फुटबॉल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे ये तीन कॉलेज

Sat, 29 Sep 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
three college reached in next level of inter college football championship

आईटीबीपी बबेली के ग्राउंड में चल रही अंतर महाविद्यालय फुटबाॅल स्पर्धा के पुरुष वर्ग में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। फुटबाॅल स्पर्धा में प्रदेश भर के 32 कॉलेजों के 512 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरे दिन सैंज कॉलेज के प्राचार्य प्रो नारायण सिंह ठाकुर ने बतौर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरे दिन पहला मैच राजकीय महाविद्यालय मंडी और धर्मशाला के बीच हुआ। इस कड़े मुकाबले में धर्मशाला ने मंडी को 3-0 के अंतर से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सरस्वतीनगर कॉलेज और रीजनल सेंटर धर्मशाला के बीच हुई कड़ी टक्कर में सरस्वतीनगर ने 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं राजकीय महाविद्यालय रामपुर और डीएवी बनीखेत के बीच भी कांटे की टक्कर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनीखेत ने मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस दौरान विश्व पर्यवेक्षक हरि सिंह, डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. सुजाता, प्रो. सोमकृष्ण शर्मा, प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. शैफाली, दिग्विजय सिंह, अतुल चौधरी, डॉ. राकेश राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed