फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sushma Verma and Harleen Deol in Woman Mini IPL in Jaipur from 6th to 10th May 2019

महिला आईपीएल में चौके-छक्के लगाएंगी हिमाचल की दो खिलाड़ी

Sat, 27 Apr 2019 02:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Apr 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Sushma Verma and Harleen Deol in Woman Mini IPL in Jaipur from 6th to 10th May 2019
सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल - फोटो : अमर उजाला

जयपुर में छह से दस मई तक होने वाले महिला मिनी आईपीएल मुकाबले में हिमाचल की दो खिलाड़ी भी चौके-छक्के लगाएंगी। महिला विश्व कप 2017 में टीम इंडिया की विकेटकीपर और बल्लेबाज रहीं हिमाचल की बेटी सुषमा वर्मा महिला मिनी आईपीएल में वेलोसिटी टीम से खेलेंगीं। एचपीसीए की एक और खिलाड़ी हरलीन दयोल ट्रेलब्लेजर्स टीम से खेलेंगीं। हरलीन भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं।

विज्ञापन


बीसीसीआई महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए महिला मिनी आईपीएल करवाने जा रहा है। इसमें तीन महिला टीमें हिस्सा लेंगी। छह से दस मई तक जयपुर में तीनों टीमों के बीच मैच होंगे। 11 मई को फाइनल होगा।
विज्ञापन


सुषमा और हरलीन का अंतरराष्ट्रीय कॅरियर
सुषमा वर्मा ने एक टेस्ट, 38 एक दिवसीय मैच और 19 टी-20 मैच खेले हैं। 41 अधिकतम स्कोर है। वहीं हरलीन ने अभी एक दिवसीय एक ही मैच खेला है। टी-20 में तीन विकेट भी लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला की रहने वाली हैं सुषमा वर्मा

Sushma Verma and Harleen Deol in Woman Mini IPL in Jaipur from 6th to 10th May 2019
हरलीन दयोल - फोटो : अमर उजाला

शिमला के सुन्नी तहसील के गढेरी गांव की रहने वाली सुषमा हैंडबॉल और वॉलीबाल में भी नेशनल तक खेल चुकी हैं। क्रिकेट का सफर शिमला में तब शुरू हुआ, जब वह पोर्टमोर स्कूल में 11वीं की छात्रा थी।

समरहिल में हुए ट्रायल में उनका एचपीसीए क्रिकेट अकादमी के लिए चयन हुआ। 2009 से 2014 तक एचपीसीए से प्रशिक्षण लेने के बाद सुषमा ने हिमाचल टीम की अगुवाई की। बाद में बतौर विकेट कीपर टीम इंडिया में उनका चयन हो गया।

हिमाचल से खेलती हैं पंजाब की हरलीन
पंजाब की रहने वाली हरलीन बचपन से ही एचपीसीए की महिला अकादमी से जुड़ने के कारण वह हिमाचल के लिए ही खेलती आई हैं। भारतीय महिला टीम के साथ हिमाचल महिला टीम ने सीनियर महिला वन डे लीग 2018 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम में भी अहम भूमिका रही थी।

हरलीन सीनियर महिला क्रिकेट चैलेंजर ट्रॉफी के वन डे मैच 2018-19 की रेड टीम में भी थीं। यहां टीम रेड विजेता थी। अंतिम मैच में हरलीन ने टीम के लिए 42 रन की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed