फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   South Africa will play for the first time under the leadership of Quinton Deacock in Dharamshala

धर्मशाला में क्विंटन डीकॉक की अगुवाई में पहली बार मैदान में उतरेगी दक्षिण अफ्रीका टीम

Tue, 03 Mar 2020 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
South Africa will  play for the first time under the leadership of Quinton Deacock in Dharamshala
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मेहमान टीम पहली बार क्विंटन डीकॉक की अगुवाई में एकदिवसीय मैच खेलेगी। हालांकि, इससे पहले क्विंटन डीकॉक टी-20 मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की मेजबानी करने के लिए 15 सितंबर, 2019 को धर्मशाला आए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च को धर्मशाला में एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 मार्च को धर्मशाला पहुंचेगी।

विज्ञापन


टीम में छह ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहली बार धर्मशाला मैदान में खेलने उतरेंगे। क्विंटन डीकाक, डेविड मिलर सहित अन्य खिलाड़ी पहले भी एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। पहली बार धर्मशाला आने वाले खिलाड़ियों में काइल वेरेयने, हेनरिच कलासन, जोन-जोन स्मट्स, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपाम्ला व केशव महाराज के नाम शामिल हैं। दूसरी ओर, अभी तक साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


धर्मशाला में खेला जाएगा पांचवां एकदिवसीय मैच
एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला यह पांचवां एकदिवसीय मैच होगा। इससे पहले 2013 में भारत और इंग्लैंड, 2014 में भारत और वेस्टइंडीज, 2016 में भारत व न्यूजीलैंड और वर्ष 2017 में भारत का मुकाबला श्रीलंका की टीम के साथ हो चुका है। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए चार एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में उसे पराजय का सामना करना पड़ा है। 12 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तीसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed