{"_id":"5d98ac5f8ebc3e013d652b52","slug":"primary-schools-sports-competition-will-start-in-himachal-from-06-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से शुरू होगी प्राइमरी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल में इस दिन से शुरू होगी प्राइमरी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता
Sat, 05 Oct 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी स्कूलों की पांच दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को जोगिंद्रनगर के एथलेटिक सेंटर में शुरू होगी। इसमें 12 साल तक की आयु के प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 1400 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 10 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी करेंगे। स्पर्धा में वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। महिला-पुरुष पुलिस के जवान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पहुंच रहे प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के लिए यथासंभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चेताया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों में प्रदेश भर से दो सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई हैं। निदेशक रोहित जमवाल ने सभी शिक्षकों से प्रतियोगिता में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं का विशेष ध्यान देने की अपील की है। उधर, शिक्षा विभाग मंडी के उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन