फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nalagarh won the Inter College Kabaddi competition by defeating Bilaspur

नालागढ़ ने बिलासपुर को हराकर जीती इंटर कॉलेज कबड्डी स्पर्धा

Thu, 17 Oct 2019 05:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Nalagarh won the Inter College Kabaddi competition by defeating Bilaspur
इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय स्थित गौतम महाविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिताबी मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्य अतिथि थे। महाविद्यालय के सचिव डॉ. रजनीश गौतम ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 70 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


गुरुवार को खिताबी मुकाबला बिलासपुर और नालागढ़ की टीम के बीच खेला गया। इस कांटेदार मुकाबले में पहले हाफ में तो बिलासपुर की टीम हावी रही, लेकिन दूसरे हाफ में नालागढ़ की टीम ने वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया। नालागढ़ ने बिलासपुर को 42-39 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। ऊना की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रेफरी कृष्ण कुमार, अंतर महाविद्यालय इंडोर स्टेडियम चैंपियनशिप के एसोसिएट ऑब्जर्वर डॉ. गोपाल दास्टा आदि सहित अन्य मौजूद रहे। पिछली इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में भी नालागढ़ की टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था। बिलासपुर की टीम पिछली बार भी उपविजेता रही थी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बेहद ही रोचक रहा। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी है। विजेता टीम को अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed