फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   KV players rockes in the final Meerut United and Chanda Club will compete in final today

केवी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मेरठ यूनाइटेड और चंदा क्लब में फाइनल आज

Sat, 13 Oct 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 13 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
KV players rockes in the final Meerut United and Chanda Club will compete in final today
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में शुक्रवार को खेलकूद दिवस मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस मनकोटिया ने किया। चारों सदनों व एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। प्रिंसिपल राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। 

खिलाड़ियों ने 400 मीटर रिले रेस, 100 मीटर रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शिक्षकों के बीच भी खेल मुकाबले हुए। 400 रिले रेस अंडर 19 गर्ल्स कैटेगरी में श्रद्धा, नीलम, रिरचा व निशा अशोक सदन से पहली, आंचल, कीर्ति, प्रिया व ईशा शिवाजी सदन से दूसरी व टैगोर सदन की तनु, खुशी, अंजलि व प्रिया तीसरी विजेता बनी। ब्वॉय कैटेगरी में उत्सव, तुषार, अंकित व आदित्य शिवाजी सदन से पहले, अशोक सदन से वैभव, विवेक, भास्कर व शुभम दूसरे एवं रमन सदन के खिलाड़ी आदित्य, संदेश, आशीष व रोहित क्रमश: तीसरे विजेता बने।

विज्ञापन


100 मीटर स्प्रिंट शिक्षकों की प्रतियोगिता में हरेंद्र खेल शिक्षक पहले, करन वाधवा कोच दूसरे व प्राथमिक शिक्षक आरिफ तीसरे विजेता बने। 100 मीटर अंडर 19 ब्वॉय वर्जेज गर्ल्स में प्रवीण व तनु पहले, शुभम व श्रद्धा दूसरी, तुषार व कीर्ति क्रमश: तीसरे विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर रिले रेस अंडर 14 ब्वॉय व गर्ल्स में टैगोर सदन पहले स्थान पर रहा। दूसरी विजेता शिवाजी व रमन एवं तीसरे विजेता अशोक व रमन रहे। संचालन रामभूल सिंह ने किया। नीतिरानी शर्मा, हरेंद्र सिंह बैंसला, गीता तायल, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार, आशुतोष शुक्ल ने सहयोग दिया। 

आज इनका होगा फाइनल
तोपखाना फुटबॉल ग्राउंड पर चल रही जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में मेरठ यूनाइटेड और चंदा क्लब ने जीत दर्ज की। शनिवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। पहला सेमीफाइनल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और डिफेंस यूनाइटेड के बीच खेला गया। मध्यांतर से ठीक पहले यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के रितिक ठाकुर ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।


मैच समाप्ती से 15 मिनट पहले रितिक ने फिर एक बार गोल किया। यूनाइटेड क्लब ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। दूसरा सेमीफाइनल चंदा क्लब और शील्ड फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। मैच के 20वें मिनट में ही चंदा क्लब के वीरु ने गोल दागा। 25वें मिनट में तरुण ने एक और गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। चंदा क्लब ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि रहे विंग कमांडर वैभव सिंह और गौरव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed