फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khelo india Himachal pradesh women kabaddi team wins gold medal

खेलो इंडिया में हिमाचल की बेटियों का डंका, कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल

Mon, 02 Mar 2020 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
khelo india Himachal pradesh women kabaddi team wins gold medal
- फोटो : अमर उजाला

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स के पहले संस्करण में हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया विवि गेम्स के कबड्डी में हिमाचल की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। कबड्डी के मुकाबले 26 फरवरी से एक मार्च तक हुए।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में एमडीयू रोहतक हरियाणा को हराया। एकतरफा मुकाबले में हिमाचल ने 14 अंक से जीत दर्ज की। हिमाचल विवि ने 31 और एमडीयू रोहतक की टीम 17 अंक ही हासिल कर पाई। पूरे मैच में हिमाचल की टीम ने बढ़त बनाए रखे। हिमाचल विवि की कबड्डी टीम के कोच डॉ. गोपाल दाष्टा और सहायक कोच अशोक कुमार ने कहा कि नार्थ जोन इंटर विवि, ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय के बाद खेलो इंडिया विवि गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है।
विज्ञापन


हिमाचल विवि की महिला कबड्डी की अगुवाई निधि शर्मा ने की। इसके अलावा टीम में सुषमा शर्मा, साक्षी शर्मा, साक्षी, शिल्पा, कुमारी गोपी, दीपिका, डिंपल, मैहक, साक्षी ठाकुर, प्रफूल्ला और उषा शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक तालिका में हिमाचल विवि का 28वें स्थान पर
खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स के पहले संस्करण की अंक तालिका में अभी हिमाचल विवि का 28वां नंबर पर रहा। हिमाचल विवि ने दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed