फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karna of Kangra in Badminton and Yakshita Champion of Shimla

बैडमिंटन में कांगड़ा के कर्ण और शिमला की यक्षिता चैंपियन

Tue, 08 Oct 2019 01:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Karna of Kangra in Badminton and Yakshita Champion of Shimla
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में बैडमिंटन की राज्य स्तरीय अंडर-13 प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में कर्ण और लड़कियों के वर्ग में शिमला की यक्षिता चैंपियन बनीं। सोमवार को समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने विजेताओं को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


फाइनल मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में कांगड़ा के कर्ण शर्मा ने हमीरपुर के दिवांश राणा को दो सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि शिमला की यक्षिता शर्मा ने शिमला की ही प्रज्ञा वर्मा को शिकस्त दी।
विज्ञापन


लड़कों के डबल्स में कांगड़ा के दक्षेश और कर्ण की जोड़ी विजेता बनी। इन्होंने ऊना के गौरव और मनीष को हराया। लड़कियों के डबल मुकाबले में शिमला की प्रज्ञा वर्मा और यक्षिता शर्मा चैंपियन बनीं। उन्होंने कांगड़ा की भारती शर्मा और दिव्यानी थापा को दो सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने युवाओं और खिलाड़ियों से नशे से जीवन भर दूर रहने का संकल्प लेने को कहा। प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ कुल 51 हजार के नकद पुरस्कार दिए गए।

नेशनल के लिए घोषित की अंडर-13 टीम 

इस दौरान  संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, चंद्रशेखर तुर्की, विजय ठाकुर, बलवंत, विजय धौटा और खेेल परिसर के बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा आदि मौजूद रहे। समापन समारोह में अंडर-13 आयु वर्ग की हिमाचल की टीम की घोषणा कर दी गई ।

हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता चंद्रशेखर तुर्की ने बताया कि 6 से 10 नवंबर तक बिहार के भागलपुर में होने वाली अंडर-13 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में कर्ण शर्मा, देवेश राणा, दक्षेश बरनयाल, यक्षिता शर्मा और प्रज्ञा वर्मा एकल तथा डबल मुकाबलों में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए सन्नी पापटा हिमाचल के कोच और विजय धौटा मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed