फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITF Women's Tennis Tournament, Natasha of India and Anna of Russia will be playing match

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: डबल्स में भारत की नताशा और रूस की अन्ना ने जगाई उम्मीदें

Thu, 15 Nov 2018 10:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament, Natasha of India and Anna of Russia will be playing match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सातवीं भावना स्वरूप आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में रूस की अन्ना मखोरकीना और भारत की नताशा पलाह की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल जीतकर खिताब की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। भारत का दारोमदार अब केवल नताशा के दमदार प्रदर्शन पर टिका है। डबल्स मैच में भारत की जील देसाई और जर्मनी की नतालिया सिएडलिस्का की हार ने निराश किया।  

विज्ञापन


सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर डबल्स के क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए। सबसे शानदार मैच भारत की नताशा पलाह और रूस की अन्ना मखोरकीना की जोड़ी का रहा। एक घंटा 37 मिनट तक चले कड़े संघर्षपूर्ण मैच में स्लोवीनिया की नस्तजा कोलार और यूएसए की अलेक्जेंड्रा रिले के खिलाफ पलाह और अन्ना ने पहला सेट 7-6 से जीता। दूसरे सेट में कोलार और रिले ने सर्विस और रिटर्न में गजब का तालमेल दिखाया और 3-6 से सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए टेनिस जोडिय़ों ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। भारत की पलाहा की विश्व में 1085 रैंक है। क्वालीफाइंग राउंड के बाद वह मुख्य ड्रा में पहुंची थी। सिंगल में निराशा के बाद उन्होंने डबल्स में उम्मीदें जगाए रखी। क्वार्टर फाइनल में अन्ना के साथ मिलकर पलाह ने अंतिम सेट 10-6 से जीतकर सेमीफाइनल का सफर तय कर लिया। भारत की एकमात्र उम्मीद नताशा पलाह ही हैं।

विज्ञापन

डबल्स मुकाबलों का पहला मैच इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी और चीन की दन नी वांग के नाम रहा। 51 मिनट में ही यह मैच सिमट गया। भारत की निधि चिलुमुला और अस्मिथा ईश्वरामूर्ति की जोड़ी को अल्दिला और वांग 6-2, 6-1 से हराकर सेमी फाइनल में पहुंच गई हैं। कोर्ट एक पर तीन बजे तीसरा डबल्स क्वार्टर फाइनल मैच हुआ, जिसमें सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक और स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा ने जीत दर्ज की। इस जोड़ी ने बुल्गारिया की अलेक्जेंड्रिना नायडेनोवा और जर्मनी की एस. सेकुलिक को 6-4, 6-2 से हरा दिया। कोर्ट तीन पर गुजरात की जील देसाई की जोड़ी ने मायूस किया। जर्मनी की नतालिया सिएडलिस्का और जील देसाई के पास जापान की कोयोका ओकामोरा और मिचिका ओजेकी के अटैक का कोई जवाब नहीं था। सिर्फ 50 मिनट चले मैच को ओकामोरा और ओजेकी ने 6-2, 6-1 से जीत लिया। डबल्स के सेमीफाइनल शुक्रवार को दोपहर एक बजे से खेले जाएंगे।  

मखनी दाल सूंघी, चाव से खाया मूंग दाल का हलवा 
सर्विस क्लब में लंच के दौरान परोसा गया मूंग की दाल का हलवा विदेशी खिलाड़िय़ों ने चाव से खाया। कई खिलाड़ी इस स्वीट डिस के बारे में जानने की जिज्ञासु रही। मैच जीतने के बाद नस्तजा कोलार कोर्ट से सीधे सर्विस क्लब की ऊपरी मंजिल पर लंच के लिए पहुंची। चावल और मखनी दाल का सूंघकर स्वाद का अंदाजा लगाया। सर्विस क्लब में केवल शाकाहारी भोजन की ही उपलब्धता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed