{"_id":"5bb3c335867a5570f257bd44","slug":"inauguration-of-u-14-boys-cricket-tournament-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः प्रणव की घातक गेंदबाजी के आगे विवेक हाईस्कूल ने टेके घुटने","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
चंडीगढ़ः प्रणव की घातक गेंदबाजी के आगे विवेक हाईस्कूल ने टेके घुटने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
9वें गोल्ड कप चैंपियनशिप फॉर अंडर-14 ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को आगाज हुआ। यह टूर्नामेंट सेंट जोसेफ स्कूल-44 में खेला जा रहा है। पहले मैच में मेजबान टीम की ओर से गेंदबाज प्रणव कौशल की कहर बरपाती गेंदों के सामने विवेक हाई स्कूल ए टीम टीक नहीं सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक हाई स्कूल ए टीम 21.1 ओवर में 89 रनों पर सिमट गई। इसमें आर्यमन (38) सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
सेंट जोसेफ की ओर से प्रणव ने 15 रन पर 4 विकेट चटकाई। इसके अलावा रण विजय सिंह और जसजोत ने 3-3 विकेट हासिल किए। रनों का पीछा करने उतरी सेंट जोसेफ टीम ने ईशान गाबा की 38 और गुरसिमरन की 17 रनों की पारियों की बदौलत 14.2 ओवरों में 2 विकेट पर 92 रन बना मैच में जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में विवेक हाईस्कूल मोहाली बी टीम को भी हार का सामना पड़ा। उसे ग्रीन वैली स्कूल खरड़ ने 96 रनों से मात दी।
विज्ञापन