फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Team wins gold medal in North Zone Inter University Volleyball Competition

वॉलीबाल स्पर्धा में एचपीयू की टीम ने जीता गोल्ड मेडल

Sun, 15 Dec 2019 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla Team wins gold medal in North Zone Inter University Volleyball Competition
- फोटो : अमर उजाला

नॉर्थ जोन इंटर विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल विश्वविद्यालय की छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच प्रीतम चौहान से प्रशिक्षण लेकर प्रदेश की छात्राओं ने नॉर्थ जोन में सोना जीतने में सफलता पाई है। पीजी कॉलेज रामपुर में प्रदेश विवि की छात्राओं के लिए 16 से 19 अक्तूबर तक प्रशिक्षण शिविर हुआ था।

विज्ञापन


कप्तान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुषी भंडारी की अगुवाई में नॉर्थ जोन से आई टीमों को मात देकर एचपीयू की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। बीते शनिवार को इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। नॉर्थ जोन विवि की सर्वश्रेष्ठ चार टीमें अब ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। इनमें प्रदेश विश्वविद्यालय, पीयू चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और गुरु नानकदेव विवि शामिल हैं।
विज्ञापन


कोच प्रीतम चौहान और टीम प्रबंधक भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि छात्रा खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष यशविंदर सिंह, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी विनोज नेगी, विकास कंवर, सुंदर कपूर, हितेश ठाकुर, राष्ट्रीय वॉलीबाल कोच कुलदीप सिंह ठाकुर, बाबूराम, तेंजिन नेगी, कुश ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर छात्राओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed