फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's kabaddi teams Superb performance in delhi

दिल्ली में हिमाचल की कबड्डी टीमों का डंका, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Nov 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Nov 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal's kabaddi teams Superb performance in delhi
- फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली में खेली जा रही 65वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे की अंडर-19 लड़के और लड़कियों की टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। लड़कों ने क्वार्टर फाइनल में यूपी की टीम को 46-23 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की टीम को 42-13 के बड़े अंतर से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले लड़कों ने प्री क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 26-3 के भारी अंतर से हराया था।

विज्ञापन


इन टीमों का नालागढ़ के जगातखाना में ट्रेनिंग सत्र हुआ है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद लड़के व लड़कियों की टीमें दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। इन टीमों के प्रभारी और लड़कियों की टीम के कोच हेमराज, लड़कों के कोच सुखदेव सिंह, अशोक, नरेंद्र मीरा, सविता की देखरेख में हिमाचल टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रभारी एवं छात्रा टीम के कोच हेमराज ने बताया कि लड़कों की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है, जबकि लड़कियों की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed