{"_id":"5dd924668ebc3e54bc047d05","slug":"himachal-kabaddi-team-won-bronze-medal-padmashri-ajay-thakur-s-father-welcomed-in-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की कबड्डी टीमों ने जीता कांस्य पदक, नालागढ़ में पद्मश्री अजय ठाकुर के पिता ने किया स्वागत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल की कबड्डी टीमों ने जीता कांस्य पदक, नालागढ़ में पद्मश्री अजय ठाकुर के पिता ने किया स्वागत
Sat, 23 Nov 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुई 65वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली हिमाचल टीम का नालागढ़ में भव्य स्वागत किया गया। अर्जुन अवार्डी एवं पद्मश्री अजय ठाकुर के पिता हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के उपप्रधान छोटूराम और कबड्डी एसोसिएशन सोलन के सचिव भूषण कुमार की अगुवाई में टीम का स्वागत किया गया। दिल्ली में हुई 65वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की अंडर-19 कबड्डी टीमों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
हिमाचल की लड़कों व लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता। लड़कों की टीम ने तीसरे स्थान के लिए राजस्थान को 50-32 से पराजित किया। लड़कियों की टीम ने महाराष्ट्र को 3 अंकों से हराया। इन टीमों का नालागढ़ के जगातखाना में ट्रेनिंग सत्र हुआ था। यहां प्रशिक्षण लेने के बाद लड़के व लड़कियों की टीमें दिल्ली रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के उपप्रधान एवं पद्मश्री अजय ठाकुर के पिता छोटूराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस दौरान हरदीप ठाकुर, जतिंद्र राणा, अशोक कुमार, मनोज राणा, आनंद ठाकुर, कुलवंत राणा, लखविंदर चंदेल, बीबीएन सोशल वेलफेयर सोसायटी के महासचिव वरुण नेगी बोनी, विक्रम सिंह बिल्लू, कोम हेमराज और सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन