{"_id":"5bf7b995bdec2241585f2ed4","slug":"guru-nanak-dev-university-amritsar-beat-punjabi-university-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 4-1 गोल से हरा दिया। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के एस्ट्रो टर्फ के मैदान पर अमृतसर और पटियाला के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन
मैच के शुरुआती दौर में अमृतसर के खिलाड़ियों ने पटियाला खिलाड़ियों को छका लिया। पहले हाफ के आठवें मिनट में अमृतसर के फारवर्ड खिलाड़ी महकीत सिंह ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में गुरकीरत सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त 2-0 कर दी। मैच में वापसी के लिए पटियाला के खिलाड़ियों ने जोरदार हॉकी खेली, लेकिन उनके हर कोशिश को अमृतसर के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
मनिंदर सिंह व हरप्रीत ने एक ही गोल कर टीम की बढ़त 4-0 रोल कर दी। पटियाला की तरफ से लवप्रीत सिंह ने एक गोल कर हार के अंतर कम कर दिया। अमृतसर ने पटियाला को 4-1 से हरा दिया। दूसरा मैच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है। पहले हाफ़ में अलीगढ़ 5-0 गोल से आगे चल रही है। पहले हाफ के पांचवें मिनट में अलीगढ़ के लोकेश ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई । दूसरा गोल सोनू कुमार ने कर टीम की बढ़त दुगनी कर दी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के खिलाड़ियों में तालमेल का अभाव दिखा, जिसका पूरा फायदा अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने उठाया। अलीगढ़ के आबिद अली ने अपना पहला और अपनी टीम का तीसरा गोल किया । मैच में वापसी के लिए चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने तमाम कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश को अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिया।
इसी बीच अखताब खान ने टीम की ओर से चौथा गोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी। पहला हाफ समाप्त होने से 8 मिनट पहले अलीगढ़ के कप्तान बदरुज़्ज़मा ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल कर टीम की 5-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में अलीगढ़ के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 6-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद चंडीगढ़ के खिलाड़ी ने एक गोल कर दिया अलीगढ़ में चंडीगढ़ को 6-1 से हरा दिया