फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Goldie Kumari won a gold and a bronze medal will be honored with the National Children's Award

World Ability Sports: गोल्डी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता,  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से होंगी सम्मानित

Wed, 18 Dec 2024 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Dec 2024 06:18 PM IST
सार

गोल्डी कुमारी की इस शानदार सफलता से ना सिर्फ बिहार का सम्मान बढ़ा है, बल्कि राज्य के दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बढ़ा है।

विज्ञापन
Goldie Kumari won a gold and a bronze medal will be honored with the National Children's Award
गोल्डी कुमारी - फोटो : Organiser

विस्तार

बिहार के नालंद की गोल्डी कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित विश्व एबिलिटी स्पोर्ट्स युवा खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


गोल्डी कुमारी की इस शानदार सफलता से ना सिर्फ बिहार का सम्मान बढ़ा है, बल्कि राज्य के दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बढ़ा है। पिछले वर्ष के अविस्मरणीय विश्व खेलों के बाद, प्रथम विश्व एबिलिटीस्पोर्ट युवा खेल एक से सात दिसंबर 2024 तक थाईलैंड में आयोजित किए गए जिसमें एथलेटिक्स, बोशिया, पावरलिफ्टिंग और टेबल टेनिस का खेल कार्यक्रम आयोजित किया गए।
विज्ञापन


बिहार सरकार खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले माह नवम्बर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने राजगीर हॉकी स्टेडियम में चीन को 1-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया था। बिहार का यही राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब 2025 में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स तथा पैरा गेम्स की भी मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed