{"_id":"5c52a17fbdec224c80717637","slug":"divyang-brothers-wind-gold-and-silver-medal-in-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भाइयों ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता स्वर्ण और रजत पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
दिव्यांग भाइयों ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता स्वर्ण और रजत पदक
Thu, 31 Jan 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। चाहे वह शारीरिक रूप से अक्षम हो। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी दिव्यांग दो सगे भाइयों ने। दोनों भाइयों ने नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिलाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
23वीं सीनियर नेशनल मूक बधिर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप तमिलनाडु में हुई। मेडल जीतने वाले भाइयों में एक सौ प्रतिशत बोल और सुन नहीं पाता है, जबकि दूसरा भाई बीस प्रतिशत ही बोल और सुन सकता है। ये दोनों सुंदरनगर के भरजवाणु गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मुनी लाल के बड़े बेटे अजय (21) ने तमिलनाडु में हुई 23वीं सीनियर नेशनल मूक बधिर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, छोटे बेटे विजय (20) ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल सहित सुंदरनगर का मान बढ़ाया है। दोनों भाइयों के मेडल जीतने पर उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। विजय और अजय कोच जॉनी चौधरी की देख-रेख में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जॉनी चौधरी ने बताया कि दोनों ने हिमाचल का नाम चमकाया है। यह उनके माता-पिता और अकादमी के लिए गर्व का विषय है। बताया कि उनके पिता मुनि लाल भी एक कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। दोनों का सुंदरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इनका चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।