{"_id":"5c421948bdec224b6317a593","slug":"delhi-sultan-defeated-up-dangal-by-4-3-in-pro-wrestling-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो रेसलिंग लीगः दिल्ली सु्ल्तान ने यूपी दंगल को 4-3 से हराया, साक्षी के दांव ने दिलाई जीत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
प्रो रेसलिंग लीगः दिल्ली सु्ल्तान ने यूपी दंगल को 4-3 से हराया, साक्षी के दांव ने दिलाई जीत
Sat, 19 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रो रेसलिंग लीग सीजन -4 के आखिरी दिन दिल्ली सुल्तान और यूपी दंगल की तरफ से 7 राउंड में रेसलिंग की गई। शुक्रवार के मुकाबलों में दिल्ली सुल्तान ने यूपी दंगल को 4-3 से हराया। इस दौरान पहले राउंड का 57 किलो पुरुष मुकाबला दिल्ली सुल्तान के पंकज और यूपी दंगल के नवीन के बीच हुआ। इस दौरान पंकज ने नवीन को 7-0 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, 57 किलो के दूसरे महिला मुकाबलो में यूपी दंगल की सरिता ने दिल्ली सुल्तान की कैथरीना जीदाचीवसका को जोरदार टक्कर देते हुए 3-0 साथ दूसरा मुकाबला यूपी दंगल की झोली मे डाल दिया। तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग के 74 किलो भार का हुआ, जो दिल्ली सुल्तान के खेतिक तसाबेलव और यूपी दंगल के जितेंद्र के बीच हुआ। इस मुकाबलों में खेतिक ने जितेंद्र को 8-3 से हरा दिया।
विज्ञापन
चौथा मुकबला महिलाएं के 53 किलो भार में दिल्ली सुल्तान की पिंकी और यूपी दंगल की वनेसा कलादजींसकाया के बीच हुआ। इस मुकाबलो में पिंकी ने वनेसा कलादजींसकाया को 8-7 से मात दी। पांचवां मुकाबला 86 किलो भार का हुआ है। यह मुकाबला दिल्ली सुल्तान के प्रवीन कुमार और यूपी दंगल के इराकी मिसितुरी के बीच हुआ। इन मुकाबलों में इराकी मिसितुरी ने प्रवीण को 6-0 साथ हरा दिया।
विज्ञापन
छठा मुकाबला 125 किलो भार का पुरुष वर्ग में हुआ। यह मुकाबला दिल्ली सुल्तान के सतेंदर मलिक और यूपी दंगल के जोरजी सकैंडेलिडज बीच हुआ, जिस में जोरजी सकैंडेलिडज ने सतेंदर मलिक को 6-0 से हराया। मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा। सातवां और आखिरी मुकाबला महिलाओं के 62 किलो भार वर्ग में हुआ।
यह मुकाबला दिल्ली सुल्तान की साक्षी मलिक और यूपी दंगल की नवजोत कौर बीच। इस मुकाबले दोनों ने बराबरी साथ मुकाबला किया और आखिरी मैच 1-1पर रहा, क्योंकि साक्षी ने आखिरी दाव खेला था, इस लिए यह मुकाबला दिल्ली सुल्तान की झोली में रहा।