{"_id":"5bf3eea4bdec2269c41f5bb5","slug":"cbse-national-tennis-tournament-is-played-in-billabong-high-international-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
टेनिस
बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल नोएडा में सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। दुबई, कतर और ओमान से भी स्टूडेंट्स ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई है- अंडर-17 और अंडर-19। बता दें कि स्पर्धा के पहले दिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता भांबरी और विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस दौरान नोएडा की प्रधानाचार्या शर्मीला चटर्जी, निर्देशक जसमीन गांधी, आरपी सिंह और नीरज सिंह समेत कई लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन