फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE Kabaddi National Sports Competition started in Kasauli

सीबीएसई कबड्डी प्रतियोगिता: प्रथम चरण में ये स्कूल बना विजेता

Sun, 11 Nov 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Sun, 11 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE Kabaddi National Sports Competition started in Kasauli

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में रविवार को सीबीएसई की कबड्डी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इन खेलों में भारतीय और विदेशी टीमों को मिलाकर 81 टीमों के 972 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीबीएसई शैक्षणिक के संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा ने किया।

विज्ञापन


इस मौके पर सीबीएसई के तकनीकी निरीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार, निरीक्षक अरनीश चौधरी, विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर व प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मैनरा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
विज्ञापन


इसके बाद मेजबान स्कूल के बच्चों ने हिमाचली नाटी व पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत किया। इसके बाद पहले दिन के खेल में अंडर-19 छात्रा वर्ग में जीआरएम पब्लिक स्कूल अनुपस्थित होने से सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच गवर्न्मेंट सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल सुंदरनगर और संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल संगरूर के बीच हुआ जिसमें गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल सुंदरनगर 74 अंकों से विजयी रहा।

अंडर-19 छात्र वर्ग में बीएसईवी पटना व अवध आईपीएस के खेले गए मैच में बीएसईवी पटना विजयी रहा। अंडर-17 छात्र वर्ग में पहला मैच बीएसएम पब्लिक स्कूल व क्रिस्ट मेमोरियल स्कूल भोपाल के बीच खेला गया जिसमें क्रिस्ट मेमोरियल स्कूल भोपाल विजयी रहा।


अंडर-17 छात्रा वर्ग में पहला मैच श्री दशमेश सीसे स्कूल व श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें श्रीदशमेश सीसे स्कूल विजयी रहा। शुरूआती तीन दिनों के मैच लीग परंपरा से होंगे जिसके बाद नॉक आउट मैच शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed