{"_id":"5df88cf38ebc3e87d171d1cc","slug":"baroda-s-team-defeated-host-jammu-kashmir-by-six-wickets-in-cooch-behar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफीः बड़ौदा ने मेजबान जम्मू कश्मीर को छह विकेट से हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफीः बड़ौदा ने मेजबान जम्मू कश्मीर को छह विकेट से हराया
Tue, 17 Dec 2019 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें विकेट के लिए कप्तान केटी मराठे और महेश की शानदार 130 रन की साझेदारी की बदौलत कूच बिहार ट्रॉफी में मेजबान जम्मू कश्मीर को बड़ौदा ने छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान पर अंतिम दिन जम्मू कश्मीर की टीम 239 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बड़ौदा को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
इस लक्ष्य को बड़ौदा की टीम ने 50.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि बड़ौदा की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 41 रन पर टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे और जम्मू कश्मीर मजबूत स्थिति में दिख रही थी लेकिन कप्तान केटी मराठे और महेश की शानदार 130 रन की साझेदारी ने पासा पलट दिया।
विज्ञापन
कप्तान मराठे ने नाबाद 64 और महेश ने 63 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर की ओर मुसेफ एजाज ने 95 और कन्हैया ने 65 रन बनाकर अपनी टीम के 239 के स्कोर में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन