फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat sports, organizing wrestling in UP, Subhash of Haryana won kushti match

पहलवानों ने दंगल में दिखाए दांव पेंच, हरियाणा के सुभाष ने जीता 1 लाख का इनाम

Tue, 27 Nov 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Baghpat sports, organizing wrestling in UP, Subhash of Haryana won kushti match
कुश्ती दंगल - फोटो : अमर उजाला

बागपत के मलकपुर गांव में मंगलवार को स्व. चौधरी महावीर सिंह विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान एक लाख की सबसे बड़ी कुश्ती सुभाष हरियाणा केसरी ने सुनील दिल्ली को हराकर जीती। वहीं 51 हजार रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती महाशुभ मलकपुर ने राजेश हरियाणा को हराकर जीती। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विजेता पहलवानों को ट्राफी व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


दंगल का शुभांरभ मुख्य अतिथि एसपी बागपत शैलेष पांडेय, विशिष्ट अतिथि मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की हरिद्वार के कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा, एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार, एसडीएम बागपत विवेक यादव, सीओ रामानन्द कुशवाहा, पूर्व एशियन पहलवान सुभाष, प्रधान कृष्णपाल, डॉ. प्रताप लोयन, दीपक प्रधान व श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने किया।

विज्ञापन

दंगल में एक लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती सुनील दिल्ली व सुभाष हरियाणा केसरी के बीच हुई, जिसमें सुभाष हरियाणा केसरी ने शानदार दावपेंच दिखाकर जीती। दंगल की 51 हजार की दूसरी बड़ी कुश्ती पूर्व एशियन सुभाष पहलवान के बेटे महाशुभ मलकपुर व राजेश हरियाणा के बीच हुई, जिसमें महाशुभ ने राजेश हरियाणा को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम की। दंगल की तीसरी बड़ी कुश्ती 31 हजार रुपये की कविता हरियाणा व स्कूल नेशनल चैंपियन दीपिका हरियाणा के बीच हुई, जिसमें कविता विजयी रही। 21 हजार की कुश्ती कोमल दिल्ली व सरिता के बीच हुई, जिसमें सरिता विजयी रही। 

विजेता पहलवानों को एसपी बागपत शैलेष पांडेय, कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा, पूर्व एशियन पहलवान सुभाष, कृष्णपाल प्रधान व डॉ. प्रताप लोयन ने सम्मानित किया। खलीफा की भूमिका जयभगवान, अशोक, अजित व हरपाल ने निभाई। दंगल को सफल बनाने में कृष्णपाल प्रधान, डॉ. प्रताप लोयन, डॉ. विजय सिंह, डॉ. नीटू, इंद्रपाल प्रधान, ग्राम सचिव रोहित खोखर, महाशुभ, उपेंद्र चौधरी, डॉ. राजपाल सिंह, जयवीर सिंह एडवोकेट, अनिरुद्ध प्रधान, धर्मेंद्र तोमर, सहित समस्त ग्रामीण व क्षेत्रवासियों का योगदान रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed