फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   ashok dhyanchand says give one reason for not honouring dhyanchand with bharat ratna

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न न मिलने की कोई एक वजह तो बताए : अशोक

Sat, 20 Oct 2018 07:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
ashok dhyanchand says give one reason for not honouring dhyanchand with bharat ratna
अशोक ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के बेटे ओलंपियन अशोक कुमार ध्यानचंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को अब तक भारत रत्न न दिए जाने को लेकर खुद भी उलझन में हूं। आखिर उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। न देने की कोई एक वजह तो बताई जाए? शनिवार को अशोक कुमार ने अमर उजाला से खास बातचीत की।

विज्ञापन


वो यहां डीएस कॉलेज में अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने आए हैं। प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद अगर भारत रत्न के हकदार नहीं हैं, ऐसा कोई कहे तो। क्या उनमें काबिलीयत नहीं। देश का नाम नहीं चमकाया। 
विज्ञापन


भारत रत्न न देने के लिए कारण तो देशवासियों के सामने लाया जाए। ओलंपियन अशोक ने कहा कि पहले हॉकी की आत्मा थी और अब हॉकी का शरीर है। बहुत फर्क आया पहले और अब की हॉकी में, खासतौर से तकनीक पक्ष में। इसे विडंबना नहीं तो क्या कहेंगे देशभर में कुल 30-40 मैदान हैं, जो खेलने के लायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले यूपी से ही 7-8 खिलाड़ी टीम इंडिया में होते थे, लेकिन इसमें लगातार गिरावट आ रही है। वह खुद 70-80 के दशक में यूपी से अकेले खिलाड़ी टीम इंडिया में थे। हॉकी के उत्थान में सबसे ज्यादा रोड़ा एकेडमी हैं। इन्होंने हॉकी को कब्जे में कर रखा है। 


पहले हॉस्टल में खिलाड़ी बनाए जाते थे। मैनेजमेंट काम करता था, जो अब ऐसा नहीं है। यूपी के लड़कों में काफी क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी शैली को अपनाकर यूरोपियन टीमें आगे बढ़ रही हैं, जबकि हम उनकी शैली अपनाने में लगे हैं। असल हॉकी तो घास के मैदान पर दिखती है, इससे ही ध्यानचंद जैसे जादूगर निकले हैं, एस्ट्रोटर्फ पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed