रफ्तार के सौदागर बने अजयवीर गिल, रेड द हिमालय रैली जीत रचा इतिहास
नाहन के अजयवीर गिल रेड द हिमालयन कार रैली में पहले स्थान पर रहे हैं। चार दिन तक चली कार रैली की स्ट्रीम कैटेगिरी में कैप्टन अजयवीर ने रफ्तार का लोहा मनवाया। लेह-लद्दाख से शुरू हुई यह रैली चार दिन तक चली। समापन समारोह लेह में हुआ। अजयवीर गिल पेशे से पायलट रहे हैं।
कई सालों तक वे हवाई जहाज उड़ाया करते थे। लेकिन, अब उन्होंने गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ लिया है। जोखिम भरे लेह-लद्दाख के रास्तों में कार चलाने का भी उन्होंने मादा दिखाया। कार रैली में अजय वीर गिल ने महज आठ मिनट के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली।
जबकि ओवर ऑल में उनकी महिंद्रा टीम दूसरे स्थान पर रही। अजयवीर गिल के साथ दिवाकर कालिया भी साथ रहे। आठ अक्तूबर को शुरू हुई यह रैली लेह से कारगिल से दरास और दरास से उंबाला होते हुए फिर कारगिल पहुंची। दूसरे दिन रैली कारगिल से पानीखैर, पनजिला फिर कारगिल पहुंची।
जबकि तीसरे दिन कारगिल से शंखू और दरास पहुंची। चौथे दिन रैली कारगिल से लेह पहुंची। अजयवीर गिल ने अमर उजाला को बताया कि रैली में वह पहले ही बढ़त बनाए हुए थे। यह उनके लिए स्वर्णिम पल है। महज आठ मिनट के अंतर से यह रैली जीती।