फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lionel Messi will not play in 2026 World Cup Argentina captain said qatar 2022 wc was the last

Lionel Messi: अब विश्व कप में नहीं दिखेगा लियोनल मेसी का जादू, अर्जेंटीना के कप्तान ने कहा- 2022 था आखिरी

Tue, 13 Jun 2023 08:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: रोहित राज Updated Tue, 13 Jun 2023 08:56 PM IST
सार

मेसी ने पिछले साल पहली बार विश्व कप जीता था। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम 2014 के बाद खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। 2014 में उसे फाइनल में जर्मनी ने हरा दिया था। इस बार अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

विज्ञापन
Lionel Messi will not play in 2026 World Cup Argentina captain said qatar 2022 wc was the last
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेसी ने मंगलवार (13 जून) को इस बात की पुष्टि की है कि वह आगामी विश्व कप में नहीं खेलेंगे। मेसी ने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया था। उन्होंने कहा कि 2015 विश्व कप में खेलने का उनका इरादा नहीं है। 2022 में हुआ टूर्नामेंट उनका आखिरी था। मेसी को पिछली बार कतर में टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया था। इसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल दिया गया था।
विज्ञापन


मेसी ने पिछले साल पहली बार विश्व कप जीता था। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम 2014 के बाद खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। 2014 में उसे फाइनल में जर्मनी ने हरा दिया था। इस बार अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

Lionel Messi will not play in 2026 World Cup Argentina captain said qatar 2022 wc was the last
लियोनल मेसी और एंटोलेना रोकूजो - फोटो : सोशल मीडिया
चीन और इंडोनेशिया के दौरे पर अर्जेंटीना की टीम
मेसी दोस्ताना मैच खेलने के लिए अर्जेंटीना की टीम के साथ चीन गए हुए हैं। वहां उनकी टीम को बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में 15 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उनकी टीम इंडोनेशिया जाएगी। वहां 19 जून को जकार्ता में वह मेजबान देश के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेंगे। मेसी ने चीन में ही एक समाचार पत्र से बातचीत में विश्व कप के बारे में बात की।

मेसी ने क्या कहा?
चीनी अखबार टाइटन स्पोर्ट्स द्वारा पूछे जाने पर कि क्या वह 2026 विश्व कप में खेलेंगे तो मेसी ने कहा, ''मुझे नहीं लगता। यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। मैं देखूंगा कि चीजें कैसे चलती हैं, लेकिन सैद्धांतिक रूप में नहीं। मैं अगले विश्व कप में नहीं जाऊंगा।'' 2026 में विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देशों को करनी है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। मेसी अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे। वह 2024 कोपा अमेरिका के बाद संन्यास ले सकते हैं।

Lionel Messi will not play in 2026 World Cup Argentina captain said qatar 2022 wc was the last
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना के कोच ने जताई थी मेसी के खेलने की उम्मीद
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्केलोनी ने मेसी के बारे में काफी पहले कहा था, ''हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं। यदि वह नहीं खेलेंगे तो हम विकल्प की तलाश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेसी अगले विश्व कप में जाएंगे। मैं उन्हें वहां देख सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पहली चीज क्वालीफाई करना है।''

मेसी के लिए खास रहा 2021 और 2022
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 174 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 102 गोल किए हैं। मेसी के लिए 2021 और 2022 खास रहा। उन्होंने इन दो सालों में देश के लिए तीन ट्रॉफी जीत लिए। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 में कोपा अमेरिका पर कब्जा किया। उसके बाद यूरोप और दक्षिण अफ्रीका की दो बेस्ट टीम अर्जेंटीना और इटली के बीच हुए 'फिनालिसिमा' को भी अपने नाम किया और फिर 2022 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed