{"_id":"6151d8648ebc3efd06552884","slug":"legendary-manchester-united-manager-sir-alex-ferguson-praises-cristiano-ronaldo-second-debut-for-manchester-united","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर लीग: रोनाल्डो की वापसी से खुश हैं मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर फर्ग्यूसन, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
प्रीमियर लीग: रोनाल्डो की वापसी से खुश हैं मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर फर्ग्यूसन, कही ये बड़ी बात
Mon, 27 Sep 2021 08:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:13 PM IST
सार
रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड में दोबारा डेब्यू करने के बाद से अब तक चार मैचों में चार गोल किए हैं।
विज्ञापन
एलेक्स फर्ग्यूसन और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनचेस्टर यूनाइटेड के महान मैनेजर सर एलेक्स फर्ग्यूसन क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम में वापसी से खुश हैं। उन्होंने रोनाल्डो की तुलना जूलियस सीजर से की है। फर्ग्यूसन ने कहा कि रोनाल्डो का वापस आना ठीक उसी तरह है, जैसे सीजर का रोम आना है। वे 12 साल बाद दोबारा मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेल रहे हैं। अपने पहले मैच में ही रोनाल्डो ने न्यूकासल यूनाइटेड के खिलाफ दो गोल दागे थे। इस मैच को देखने खुद फर्ग्यूसन भी पहुंचे थे। वे रोनाल्डो को अपना बेटा भी कह चुके हैं।
रोनाल्डो की वापसी शानदार रही है
फर्ग्यूसन ने कहा- यह शानदार है। रोनाल्डो की वापसी ठीक उसी तरह है, जैसे उन्होंने दुनिया जीतकर अपने घर वापसी की हो। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लाखों फैंस के लिए यह एक जश्न की बात है। जब 12 साल पहले वह इस टीम से खेलते थे, तो उनकी सीखने की शक्ति बहुत तेज थी। बहुत से लोगों ने रोनाल्डो की बुराई की और कहा ये क्लब के लिए अच्छा नहीं होगा, लेकिन जल्दी ही उन्होंने विपक्षी टीम के डिफेंडर को अपनी प्रतिभा से छकाना शुरू किया।
रोनाल्डो स्पीड से डिफेंडर को छका सकते हैं
फर्ग्यूसन ने कहा- रोनाल्डो में अद्भुत क्षमता थी। वे अपनी स्पीड से किसी भी डिफेंडर को मात दे सकते हैं। इसके साथ ही उनमें मैच को पढ़ने की भी काबीलियत है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए खुद को बलिदान कर दिया। मुझे याद है कि हम आर्सेनल के खिलाफ मैच खेल रहे थे और कैरिंगटन में बारिश हो रही थी। मैंने रोनाल्डो से कहा कल हमें मैच खेलना है और मैदान बहुत गीला है।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने अब तक चार गोल किए हैं
फर्ग्यूसन ने कहा कि बारिश का कहकर मैं अपने ऑफिस चला गया। जब मैंने वहां से खिड़की से बाहर देखा तो रोनाल्डो एस्ट्रोटर्फ पर चले गए थे और वहां अभ्यास कर रहे थे। मेरे पास कोई तर्क नहीं था! मैं उससे कुछ नहीं कह सका। उसने मुझे हरा दिया। रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड में दोबारा डेब्यू करने के बाद से अब तक चार मैचों में चार गोल किए हैं।