{"_id":"b37292ca1bbcd0af8a59127a580bb5d7","slug":"lance-armstrong-did-not-returned-his-olympic-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांर्स आर्मस्ट्रॉन्ग ने अब तक नहीं लौटाया मेडल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
लांर्स आर्मस्ट्रॉन्ग ने अब तक नहीं लौटाया मेडल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोप टेस्ट में विफल होने के बाद प्रतिबंध झेल रहे सात बार के टूर डी फ्रांस चैंपियन और अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रॉन्ग ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) को अपना पदक वापस नहीं किया है।
विज्ञापन
आर्मस्ट्रॉन्ग ने 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, लेकिन इस साल उन पर आरोप साबित हो जाने के बाद पदक लौटाने को कहा गया था। आईओसी ने जनवरी में ही पत्र लिखकर उनसे पदक लौटाने को कहा था।
विज्ञापन
आईओसी के न्यायिक आयोग के मुख्य थॉमस बाक ने कहा, "हमने उनके परिणाम को अमान्य घोषित कर दिया है और साथ ही उनसे पदक लेकर किसी को भी नहीं देने का फैसला किया है। (स्पेन के अब्राहम ओलानो उस साल चौथे स्थान पर रहे थे) हमने अमेरिकी ओलंपिक समिति को भी आग्रह किया है कि वह उनसे पदक लेकर हमें लौटा दे।"
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर में अमेरिकी एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा आर्मस्ट्रांग के प्रतिबंधित दवाओं के सेवन संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद उनसे सातों टूर डी फ्रांस खिताब छीनने के साथ-साथ उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।