फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lamine Yamal: Spain's star footballer Yamal's father attacked with a knife, police arrested four people, know

Lamine Yamal: स्पेन के स्टार फुटबॉलर यमाल के पिता पर चाकू से हमला, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, जानें

Fri, 16 Aug 2024 09:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Aug 2024 09:41 AM IST
सार

तीन लोगों को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया और माटारो पुलिस स्टेशन में उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि चौथे को भारतीय समयानुसार गुरुवार दोपहर ढाई बजे हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Lamine Yamal: Spain's star footballer Yamal's father attacked with a knife, police arrested four people, know
लामिने .यमाल - फोटो : Euro Cup

विस्तार

स्पेन के युवा फुटबॉल स्टार लामिने यमाल के पिता पर कैटालोनिया में चाकू से किए गए हमले के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कातालान क्षेत्रीय पुलिस बल मोसोस डी एस्क्वाड्रा के प्रवक्ता ने बताया कि बार्सिलोना से करीब 30 किलोमीटर दूर माटारो शहर में कार पार्क करने के लिए बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजकर 10 मिनट (भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 12.40 बजे) पर यह हमला हुआ। पुलिस ने कहा कि यमाल के पिता मुनीर नसरोई को कई बार चाकू मारा गया था और उनका कैन रूटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नसरोई ने गुरुवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'आपके समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद, मैं पहले से ही बेहतर कर रहा हूं।' परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि नसरोई अब खतरे से बाहर हैं और निगरानी में हैं और उनकी स्थिति भी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि नसरोई को कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। यमाल को अपने पिता से मिलने के बाद एक कार में अस्पताल से निकलते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया और माटारो पुलिस स्टेशन में उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि चौथे को भारतीय समयानुसार गुरुवार दोपहर ढाई बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह जांचकर्ताओं को हमले की परिस्थितियों को उजागर करने के लिए पीड़ित के साथ-साथ गवाहों से भी जल्द से जल्द पूछताछ करेंगे।

स्पेनिश अखबार ला वैनगार्डिया ने कहा कि यह घटना गली में कुछ लोगों के साथ बहस के बाद हुई, जो अपने कुत्ते को टहला रहे थे। बाद में उन लोगों ने नसरोई पर हमला कर दिया था। यमाल ने अप्रैल 15 में 2023 वर्ष की आयु में बार्सिलोना में डेब्यू किया था और पिछले सीजन में सुर्खियों में छा गए। वह फिलहाल बार्सिलोना टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं।


इस 17 साल के विंगर ने अपने देश के लिए हाल ही में यूरो कप जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्पेन ने चौथी बार यूरो कप का खिताब जीता था। वह प्रतियोगिता के इतिहास में खेलने और स्कोर करने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए। यमाल के पिता और दादी अभी भी रोकाफोंडा में रहते हैं और वह अपने पड़ोस के पोस्टकोड का जिक्र करते हुए अपने हाथों से '304' इशारा करके यमाल द्वारा किए गए गोल का जश्न मनाते हुए दिखे थे। नसरोई यूरोपीय चैम्पियनशिप के दौरान अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति और मीडिया दिखावे के लिए प्रसिद्ध हो गए, अक्सर अपने बेटे के लिए अपना समर्थन दिखाते पोस्ट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed