फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   La Liga Real Madrid players wear Vinicius Junior named jersey against Vallecano

La Liga: रियल मैड्रिड ने वालेकोनो पर हासिल की जीत, मैच में बाहर बैठकर भी छाए रहे विनिसियस जूनियर

Thu, 25 May 2023 10:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 25 May 2023 10:53 PM IST
सार

स्पेन की पुलिस ने विनसियस के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वैलेंसिया को पांच मैचों के लिए अपने स्टेडियम को आंशिक रूप से बंद रखने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
La Liga Real Madrid players wear Vinicius Junior named jersey against Vallecano
विनिसियस जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियल मैड्रिड की स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रायो वालेकानो पर 2-1 से जीत हासिल की। इस जीत में विजयी गोल भले ही रोड्रिगो ने दागा लेकिन इस मैच में ब्राजील के उनके साथी विनिसियस जूनियर छाए रहे। हालांकि, वह चोटिल होने के कारण बाहर बैठकर मैच देख रहे थे। उनकी टीम के सभी खिलाड़ी 20 नंबर की उनकी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। 
विज्ञापन


रोड्रिगो ने गोल करने के बाद हवा में मुट्ठी भींची और अपने साथी विनसियस के प्रति अपना समर्थन जताया। रविवार को वेलेंसिया के दर्शकों द्वारा विनिसियस के खिलाफ की गई नस्ली टिप्पणियों के बाद रियल मैड्रिड का यह पहला मैच था। 
विज्ञापन


रोड्रिगो ने कहा, ''विनी के प्रति अपार समर्थन शानदार रहा। उसके साथ जो कुछ हुआ वह किसी के साथ भी हो सकता है। हम जानते हैं कि फुटबॉल में कई बार ऐसा हुआ है लेकिन हमें खुशी है कि इससे लड़ने के लिए दुनिया एकजुट हो रही है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्पेन की पुलिस ने विनसियस के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वैलेंसिया को पांच मैचों के लिए अपने स्टेडियम को आंशिक रूप से बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed