{"_id":"63ba58986fc63f62077660a3","slug":"la-liga-no-spanish-player-in-real-madrid-starting-xi-in-121-year-history-lost-against-villarreal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"La Liga: रियल मैड्रिड के 121 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, शुरुआती एकादश में नहीं था कोई स्पैनिश खिलाड़ी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
La Liga: रियल मैड्रिड के 121 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, शुरुआती एकादश में नहीं था कोई स्पैनिश खिलाड़ी
Sun, 08 Jan 2023 11:16 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विलारियाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विलारियाल
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:16 AM IST
सार
मैच में पहला गोल विलारियाल के येरेमी पिनो ने 47वें मिनट में किया। उनके बाद 60वें मिनट में करीम बेंजेमा ने पेनल्टी पर गोल करके मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 63वें मिनट में जेरार्ड मोरेनो ने पेनल्टी पर गोल कर विलारियाल को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ और विलारियाल की टीम जीत गई।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड की शुरुआती एकादश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्पेन के फुटबॉल लीग 'ला लिगा' में शनिवार (सात जनवरी) को एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। 35 बार ला लिगा जीतने वाली टीम रियल मैड्रिड ने विलारियाल के खिलाफ स्पेन के एक भी खिलाड़ी को शुरुआती एकादश में जगह नहीं दी। मैनेजर कार्लो एंसोलोटी ने हैरानी भरा फैसला लिया। रियल मैड्रिड के 121 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब शुरुआती एकादश में स्पेन का कोई खिलाड़ी नहीं था।
विज्ञापन
कार्लो एंसोलोटी ने शुरुआती एकादश में थिबाउट कोर्त्वा (बेल्जियम), एडर मिलिताओ (ब्राजील), एटोनी रूड्रिगर (जर्मनी), डेविड अलाबा (ऑस्ट्रेलिया), फेरलैंड मेंडी (फ्रांस), टोनी क्रूस (जर्मनी), ऑरेलियन टचौमेनी (फ्रांस), लुका मोद्रिच (क्रोएशिया), फेड्रिको वेलवेर्दे (उरुग्वे), करीम बेंजेमा (फ्रांस), विनिसियस जूनियर (ब्राजील) को उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सीट्यूट के रूप में उतरे स्पेन के दो खिलाड़ी
एंसोलोटी ने इनमें से चार खिलाड़ियों को सब्सीट्यूट किया। उन्होंने 64वें मिनट में टचौमेनी की जगह लुकस वाजकेज को भेजा। लुकस वाजकेज मैच में उतरने वाले स्पेन के पहले खिलाड़ी थे। 64वें मिनट में ही फेरलैंड मेंडी को बाहर किया गया। उनके स्थान पर ब्राजील के रोड्रिगो को उतारा गया। 70वें मिनट में लुका मोद्रिच की जगह फ्रांस के एडुआर्डो कामाविंगा और 82वें मिनट में फेड्रिको वेलवेर्दे की जगह स्पेन के मार्को असेंसियो को भेजा गया। इस तरह पूरे मैच में रियल मैड्रिड के 15 खिलाड़ियों में सिर्फ दो ही स्पेन के थे।

मैच में क्या हुआ?
मैच में पहला गोल विलारियाल के येरेमी पिनो ने 47वें मिनट में किया। उनके बाद 60वें मिनट में करीम बेंजेमा ने पेनल्टी पर गोल करके मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 63वें मिनट में जेरार्ड मोरेनो ने पेनल्टी पर गोल कर विलारियाल को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ और विलारियाल की टीम जीत गई। इस हार के साथ रियल मैड्रिड की टीम को अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ। उसके 16 मैच में 38 अंक ही हैं। चिर-प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के 15 मैचों में 38 अंक है। वह एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ अगर मैच नहीं हारता है तो उसे रियाल पर बड़ी बढ़त मिल जाएगी।