{"_id":"7011cdee-4f84-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"korobov-sustained-growth-shashikirn-beat-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोबोव की बढ़त कायम, शशिकिरण ने गुप्ता को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कोरोबोव की बढ़त कायम, शशिकिरण ने गुप्ता को हराया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 26 Dec 2012 11:18 PM IST
विज्ञापन
उक्रेन के ग्रैंडमास्टर एंटोन कोरोबोव ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी रूस के एवगेनी एलेकसीव से छठे राउंड की बाजी ड्रा खेलकर एआईसीएफ एएआई शतरंज टूर्नामेंट में आधे अंक की अपनी बढ़त कायम रखी। दिन की अन्य बाजियों में परिमार्जन नेगी का पोलैंड के रादोस्लाव वोज्ताजेक के साथ मुकाबला बराबरी पर छूटा जबकि कृष्णन शशिकिरण ने अभिजीत गुप्ता को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। कैटेगरी-18 के छह खिलाड़ियों के इस डबल राउंड राबिन टूर्नामेंट में चार राउंड शेष रहते कोरोबोव संभावित छह में से चार अंक लेकर सबसे आगे हैं।
विज्ञापन