फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India: Many Olympians including Manu Bhaker, Dutee Chand will be part of Khelo India University Games, Games will be held in Bengaluru from April 24 to May 3

Khelo India: मनु, दुती समेत कई ओलंपियन होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हिस्सा, बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होंगे गेम्स

Wed, 20 Apr 2022 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Apr 2022 11:13 PM IST
सार

पर्यावरण को बढ़ावा देने की थीम पर हरित खेलों के रूप में आयोजित इन खेलों में दो देशी खेलों योगासन और मलखम्ब पदार्पण करेंगे। इनमें 189 विश्वविद्यालयों के 3,878 खिलाड़ी 20 विधाओं में भाग लेंगे और 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे।

विज्ञापन
Khelo India: Many Olympians including Manu Bhaker, Dutee Chand will be part of Khelo India University Games, Games will be held in Bengaluru from April 24 to May 3
पिछले साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बेंगलुरु में आयोजित हुए थे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा धावक दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलंपियन बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का हिस्सा होंगे। ओलंपियन निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी इन खेलों में नजर आएंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण को बढ़ावा देने की थीम पर हरित खेलों के रूप में आयोजित इन खेलों में दो देशी खेलों योगासन और मलखम्ब पदार्पण करेंगे। इनमें 189 विश्वविद्यालयों के 3,878 खिलाड़ी 20 विधाओं में भाग लेंगे और 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। सहयोगी स्टाफ और तकनीकी अधिकारियों को मिलाकर कुल भागीदारी 7500 होगी। इन खेलों का उद्घाटन समारोह कांतिवीरा स्टेडियम में होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शामिल होंगे जबकि तीन मई को समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इस साल कई और चैंपियन बनेंगे
इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह खेल इस साल कई और चैंपियन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के दौरान राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) खिलाड़ियों में डोपिंग को लेकर जागरूकता फैलाएगी। नाडा सूचना, शिक्षा और संचार के मामले में डिजिटल होने जा रहा है। इसलिए डोपिंग को लेकर जागरूकता लाने के लिए पूरे उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर में हुआ था पहला सत्र
कर्नाटक राज्य ने इन खेलों को हरित खेल बनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित की है जिसके तहत ‘जीरो वेस्ट’ और ‘जीरो प्लास्टिक’ खेल होंगे। इन खेलों का पहला सत्र भुवनेश्वर  में फरवरी 2020 में आयोजित हुआ था। उस वक्त 3182 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पंजाब 46 पदक जीतकर  चैंपियन रहा था, जिसमें 17 स्वर्ण पदक थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed