फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India: Aisangpha sets record in weightlifting, Maharashtra wins medals in yogasana

Khelo India: ऐसांगफा ने भारोत्तोलन में रिकॉर्ड बनाया, महाराष्ट्र ने योगासन में पदक जीते

Mon, 12 May 2025 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 May 2025 10:19 AM IST
सार

महाराष्ट्र को योगासन खेल में अपनी ताकत दिखाने में ज्यादा समय नहीं लगा। इसके एथलीटों ने लड़कों और लड़कियों की लयबद्ध जोड़ी स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों जीते।

विज्ञापन
Khelo India: Aisangpha sets record in weightlifting, Maharashtra wins medals in yogasana
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम की ऐसांगफा गोगोई ने रविवार को खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में लड़कियों के 55 किग्रा वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान कुल वजन का राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाया जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान तालिका पर शीर्ष पर रहे। उन्होंने पिछले साल फिजी में मीना सांता द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड को 183 किग्रा तक पहुंचाया। असम के लिए छठा स्वर्ण पदक जीतकर ऐसांगफा ने राज्य को दो रजत और दो कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष 10 में जगह दिलाने में मदद की।
विज्ञापन


महाराष्ट्र को योगासन खेल में अपनी ताकत दिखाने में ज्यादा समय नहीं लगा। इसके एथलीटों ने लड़कों और लड़कियों की लयबद्ध जोड़ी स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों जीते। यश खंडागले के 61 किग्रा भारोत्तोलन स्वर्ण पदक के योगदान ने अब तक स्वर्ण पदकों की सख्या 30 तक पहुंचाई। राज्य के नाम 24 रजत और 25 कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक का दल राजस्थान से आगे दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि राजस्थान ने राजगीर के तलवारबाजी क्षेत्र में लड़कियों की कृपाण फाइनल में प्रकृति शर्मा के जरिए स्वर्ण पदक जीता। केवल शीर्ष तीन टीमों ने 10 या उससे अधिक स्वर्ण पदक जीते हैं। मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed