फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khel Ratna Award Arjun Award Winners List: 5 para athletes Avani Lekhara Lovlina Borgohain Sunil Chhetri, Mithali Raj get Khel Ratna; Shikhar Dhawan among 35 selected for Arjuna award

खेल पुरस्कार: 58 साल पुराना इतिहास, रोहित-कोहली भी हो चुके सम्मानित, जानिए इन अवॉर्ड्स के बारे में सब कुछ

Wed, 27 Oct 2021 06:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Oct 2021 06:44 PM IST
सार

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तमाम पुरस्कारों की शुरुआत कब हुई थी? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Khel Ratna Award Arjun Award Winners List:  5 para athletes Avani Lekhara Lovlina Borgohain Sunil Chhetri, Mithali Raj get Khel Ratna; Shikhar Dhawan among 35 selected for Arjuna award
खेल पुरस्कारों के लिए इन खिलाड़ियों को नामित किया गया है। नीरज चोपड़ा, शिखर धवन, लवलिना बोरगोहेन, मिताली राज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल पुरस्कार पाना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। हर साल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को यह दिया जाता है। हालांकि, अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी का चयन कई मापदंडो के आधार पर होता है। यह पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी किसी भी खेल से हो सकता है। अब तक कुल 43 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तमाम पुरस्कारों की शुरुआत कब हुई थी और कितनी राशि पुरस्कार के रूप में विजेता खिलाड़ियों को प्रदान की जाती है। आइए बताते हैं आपको...
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

Khel Ratna Award Arjun Award Winners List:  5 para athletes Avani Lekhara Lovlina Borgohain Sunil Chhetri, Mithali Raj get Khel Ratna; Shikhar Dhawan among 35 selected for Arjuna award
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में दिया जाता है। यह भारत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। 'खेल रत्न' का अर्थ है, यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है।

ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को वर्ष 1991-92 में पहली बार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रूपये दिए जाते हैं। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया था।

अर्जुन पुरस्कार

Khel Ratna Award Arjun Award Winners List:  5 para athletes Avani Lekhara Lovlina Borgohain Sunil Chhetri, Mithali Raj get Khel Ratna; Shikhar Dhawan among 35 selected for Arjuna award
अर्जुन पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत हुई थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिए खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है।

पुरस्कार के रूप में पहले पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, जो 2020 से 15 लाख रूपये कर दी गई। इसके अलावा अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साल 1961 में इस पुरस्कार को कुल छह खिलाड़ियों को दिया गया था। जिसमें सलीम दुरानी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य पुरस्कार

Khel Ratna Award Arjun Award Winners List:  5 para athletes Avani Lekhara Lovlina Borgohain Sunil Chhetri, Mithali Raj get Khel Ratna; Shikhar Dhawan among 35 selected for Arjuna award
द्रोणाचार्य पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1985 में शुरू हुआ द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और मेडल जीतकर लाते हैं। इस पुरस्कार से खिलाड़ियों के कोच को सम्मानित किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक दिया जाता है। नए घोषणा के तहत इस बार द्रोणाचार्य विजेताओ (आजीवन) की इनामी राशि पांच से 15 लाख रूपये कर दी गई तो वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपये प्रदान दिए गए जो पहले पांच लाख रूपये होते थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार केवल उन्हीं कोचों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार काम किया हो।

खेल रत्न से नवाजे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची

क्रमांक वर्ष खिलाड़ी का नाम खेल
1 1991-92 विश्वनाथन आनंद शतरंज
2 1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स
3 1993-94 होमी मोतीवाला नौकायन
4 1993-94 पुष्पेंद्र कुमार गर्ग नौकायन
5 1994-95 कर्नम मल्लेश्वरी भारत्तोलन
6 1995-96 एन. कुंजरानी भारत्तोलन
7 1996-97 लिएंडर पेस टेनिस
8 1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट
9 1998-99 जे. सिकदर एथलेटिक्स
10 1999-2000 धनराज पिल्लै पुरुष हॉकी
11 2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन
12 2001 अभिनव बिंद्रा शूटिंग
13 2002 केएम बीनामोल एथलेटिक्स
14 2002 अंजलि भागवत शूटिंग
15 2003 अंजु बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स
16 2004 राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शूटिंग
17 2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर
18 2006 मानवजीत सिंह संधू शूटिंग
19 2007 महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट
20 2009 मेरीकॉम बॉक्सिंग
21 2009 विजेंदर सिंह बॉक्सिंग
22 2009 सुशील कुमार कुश्ती
23 2010 सायना नेहवाल बैडमिंटन
24 2011 गगन नारंग शूटिंग
25 2012 विजय कुमार शूटिंग
26 2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती
27 2013 रंजन सोढ़ी शूटिंग
28 2015 सानिया मिर्जा टेनिस
29 2016 पीवी सिंधु बैडमिंटन
30 2016 दीपा करमाकर जिम्नास्टिक्स
31 2016 जीतू राय शूटिंग
32 2016 साक्षी मलिक कुश्ती
33 2017 देवेंद्र झांझरिया पैरालंपिक जैवलिन
34 2017 सरदार सिंह पुरुष हॉकी
35 2018 एस. मीराबाई चानू भारत्तोलन
36 2018 विराट कोहली क्रिकेट
37 2019 दीपा मलिक पैरालंपिक (शॉटपुट, जैवलिन, अन्य)
38 2009 बजरंग पुनिया कुश्ती
39 2020 रोहित शर्मा क्रिकेट
40 2020 मरियप्पन थंगावेलु पैरालंपिक हाई जंप
41 2020 मनिका बत्रा टेबल टेनिस
42 2020 विनेश फोगाट कुश्ती
43 2020 रानी रामपाल महिला हॉकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed