फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kasparov Strengthens Lead Over Anand in Clutch Chess After Time Control Slip

Anand vs Kasparov: क्लच शतरंज में कास्पारोव ने आनंद पर बढ़त मजबूत की, भारतीय दिग्गज को यह गलती पड़ी भारी

Fri, 10 Oct 2025 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Oct 2025 03:14 PM IST
सार

यह टूर्नामेंट कुल 12 बाजियों का है, जिसमें अब भी चार बाजियां बाकी हैं। अंतिम दिन हर जीत पर तीन अंक दिए जाएंगे। ऐसे में आनंद के पास वापसी करने और खिताब जीतने का मौका अब भी बरकरार है।

विज्ञापन
Kasparov Strengthens Lead Over Anand in Clutch Chess After Time Control Slip
विश्वनाथन आनंद और कास्पारोव - फोटो : Twitter

विस्तार

सेंट लुई में चल रहे क्लच शतरंज लीजेंड्स टूर्नामेंट में रूस के दिग्गज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पारोव ने भारत के महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। मुकाबले के पांचवें दिन कास्पारोव ने दो गेम जीते और दो ड्रॉ खेले, जिससे अब वह कुल 8.5-3.5 की बढ़त पर हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन से पहले उनकी बढ़त पांच अंक की हो गई है।
विज्ञापन

 

घड़ी पर ध्यान न देने से गंवाया पहला गेम
पहली बाजी में आनंद बेहतर स्थिति में थे, लेकिन समय प्रबंधन में चूक ने उनके हाथ से जीत छीन ली। उन्होंने समय खत्म होने से पहले चाल नहीं चली और गेम हार गए। मैच के बाद आनंद ने स्वीकार किया कि यह उनकी बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा, '‘पहले गेम में मेरे पास एक मिनट 26 सेकंड थे और फिर पता नहीं क्या हुआ। मुझे दोबारा घड़ी देखनी चाहिए थी। मैं पूरी तरह भूल गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लिट्ज गेम्स में भी रहा कास्पारोव का दबदबा
दिन के दो ब्लिट्ज मुकाबलों में कास्पारोव ने फिर से पहला गेम जीता, जबकि दूसरा ड्रॉ रहा। तीसरे गेम में आनंद ने शुरुआती गलती कर दी, जिससे वह सिर्फ 18 चालों में हार मानने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

अब भी है वापसी की उम्मीद
यह टूर्नामेंट कुल 12 बाजियों का है, जिसमें अब भी चार बाजियां बाकी हैं। अंतिम दिन हर जीत पर तीन अंक दिए जाएंगे। ऐसे में आनंद के पास वापसी करने और खिताब जीतने का मौका अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed