{"_id":"05598f2a-d37b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kashyap-lost-ajay-and-guru-enters-pre-quarters-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम और गुरुसाई अंतिम 16 में, कश्यप की चुनौती टूटी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जयराम और गुरुसाई अंतिम 16 में, कश्यप की चुनौती टूटी
जकार्ता
Updated Wed, 12 Jun 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खिलाड़ी अजय जयराम और आरएमवी गुरुसाई दत्त बुधवार को संघर्षपूर्ण मुकाबलों में जीत हासिल कर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए। हालांकि परूपल्ली कश्यप को एकतरफा हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
गत महिला चैंपियन और दूसरी सीड सायना नेहवाल के पहले दौर में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करने के एक दिन बाद आज पुरुष एकल में जयराम और गुरुसाई दत्त को भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
जयराम ने स्थानीय खिलाड़ी रियांतो सुबाग्जा को 49 मिनट में 22-20, 8-21, 21-12 से हराया। जबकि गुरुसाई दत्त ने भी स्थानीय खिलाड़ी आंद्रे कुर्नियावान को 50 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-16 से पीटा।
विज्ञापन
जयराम का प्रीक्वार्टर फाइनल में चौथी सीड इंडोनेशिया के ही सोनी द्वी कुनकोरो से मुकाबला होगा जबकि गुरुसाई दत्त जापान के काजूमासा सकई से भिड़ेंगे।
हालांकि लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले पूर्व नंबर 10 खिलाड़ी कश्यप को जापान के शो ससाकी ने मात्र 31 मिनट में ही 21-7, 21-8 से धो दिया।
महिला युगल में अपर्णा बालन और एन सिकी रेड्डी की जोडी को इंडोनेशिया की गैबी इमावान और तियारा रोसालिया ने 29 मिनट में 21-22, 21-17 से पराजित कर दिया।