{"_id":"d5e0b2de-8bfc-11e2-9821-d4ae52bc57c2","slug":"kashyap-and-prannoy-enter-2nd-round-of-swiss-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस ओपन के दूसरे दौर में कश्यप और प्रणय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्विस ओपन के दूसरे दौर में कश्यप और प्रणय
बासेल (स्विट्जरलैंड)/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनलिस्ट भारत के पी कश्यप और एचएस प्रणय ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि सौरभ वर्मा और के श्रीकांत की चुनौती पहले ही दौर में दम तोड़ गई।
विज्ञापन
विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी और पांचवीं सीड कश्यप ने चीनी ताइपे के सुएह सुआन यी को महज 33 मिनट में 21-7, 21-19 से हराया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला जर्मनी के डाइटर डोम्के से होगा। इसी तरह प्रणय ने पहले दौर में आस्ट्रिया के माइकल लांस्टीनर को कडे़ मुकाबले में 18-21, 21-9, 21-12 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
अगले दौर में प्रणय के सामने सातवीं सीड थाईलैंड के पोनसाना बूनसाक की चुनौती होगी। महिला एकल में अरूंधती पंतवाने, पीसी तुलसी और तन्वी लाड मुख्य ड्रा के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। पुरुष डबल्स में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी भी क्वालीफिकेशन राउंड से आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन