{"_id":"666fdea528ee3b347906f33f","slug":"javelin-thrower-neeraj-chopra-set-to-resume-olympic-build-up-at-paavo-nurmi-games-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: पावो नूरमी खेलों से ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगे नीरज चोपड़ा, जर्मनी के खिलाड़ी से होगा सामना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: पावो नूरमी खेलों से ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगे नीरज चोपड़ा, जर्मनी के खिलाड़ी से होगा सामना
Mon, 17 Jun 2024 12:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:49 PM IST
सार
उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में अपना सीजन शुरू किया था, जहां उन्होंने 88.36 मीटर के अपने अंतिम थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। यह उनके करियर का नौवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोट से उबरने के बाद विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वापसी के लिए तैयार हैं। मंगलवार को वह पावो नूरमी खेलों में जर्मनी के मैक्स डेहिंग के खिलाफ खेलेंगे। इस मुकाबले से वह ओलंपिक की अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। डेहिंग प्रतिष्ठित 90 मीटर क्लब के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं, जिसमें चोपड़ा भी प्रवेश करना चाहेंगे। एक दिवसीय प्रतियोगिता के 2022 संस्करण में चोपड़ा को हराने वाले ओलिवर हेलैंडर भी मौजूद होंगे।
भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। चोपड़ा ने उसी साल डायमंड लीग के स्टॉकहोम चरण में 89.94 मीटर का थ्रो किया था। आगामी टूर्नामेंट में दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट भी शामिल होंगे।
चोपड़ा ने पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से एहतियात के तौर पर नाम वापस ले लिया था। दरअसल, उन्हें एडक्टर (जांघों की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में अपना सीजन शुरू किया था, जहां उन्होंने 88.36 मीटर के अपने अंतिम थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। यह उनके करियर का नौवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। पावो नूरमी खेलों के बाद चोपड़ा सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में एक्शन में नजर आएंगे।