{"_id":"03f896ac-916e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"japanese-athletes-are-being-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी एथलीट हो रहे उत्पीड़न का शिकार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जापानी एथलीट हो रहे उत्पीड़न का शिकार
टोक्यो/एजेंसी
Updated Wed, 20 Mar 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी खेल संघों में कराए गए एक सर्वेक्षण से खुलासा हुआ है कि यहां लगभग दस प्रतिशत एथलीट उत्पीड़न और हिंसा का शिकार हो रहे हैं। इस बीच जापान ओलंपिक समिति (जेओसी) ने खेल संघों में एथलीटों पर हो रहे अत्याचार की रिपोर्ट पर विस्तृत जांच कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
समिति ने कहा कि खेल संघों में हो रही हिंसक घटनाओं और एथलीटों के अत्याचार को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाएगी। जेओसी की जारी रिपोर्ट के अनुसार 1798 एथलीटों पर कराए गए इस सर्वेक्षण में 11.5 प्रतिशत यानी की करीब 206 एथलीटों ने माना कि उन्हें उत्पीड़न और हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन