{"_id":"633c18bff5747650203bc4b6","slug":"is-boxer-mary-kom-preparing-to-enter-the-ring-again-sweat-profusely-in-the-gym-see-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mary Kom: क्या फिर से रिंग में आने की तैयारी कर रहीं बॉक्सर मैरी कॉम? जिम में जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mary Kom: क्या फिर से रिंग में आने की तैयारी कर रहीं बॉक्सर मैरी कॉम? जिम में जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO
Tue, 04 Oct 2022 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 04 Oct 2022 04:58 PM IST
सार
जून में राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही इस अनुभवी मुक्केबाज का घुटना मुड़ने के कारण चोटिल हो गया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी कराई थी।
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। पिछले कुछ समय में मैरी कॉम बॉक्सिंग रिंग से गायब रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी। अब वह फिर से रिंग में वापसी की तैयारी कर रही हैं। मैरी कॉम ने राष्ट्रीमंडल खेलों के ट्रायल में हिस्सा लिया था, लेकिन नीतू से हारकर सेमीफाइनल में बाहर हो गई थीं। अब यह महिला चैंपियन मुक्केबाज दूसरों को धूल चटाने के लिए फिर से मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
जून में राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही इस अनुभवी मुक्केबाज का घुटना मुड़ने के कारण चोटिल हो गया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी कराई थी। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी। चोट के कारण 39 साल की मैरी कॉम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं थी जहां वह 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थीं। मैरी कॉम ने पिछला टूर्नामेंट सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप में खेला था।
इसके अलावा वह पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भी खेली थीं, लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी। मैरी कॉम को पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वह ओलंपिक का कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मैरी कॉम ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली और इकलौती भारतीय महिला बॉक्सर हैं। उनके पास एशियन और कॉमनवेल्थ गोल्ड भी है। मैरी कॉम ने ज्यादातर मेडल उन्होंने मां बनने के बाद जीते हैं।
मैरी कॉम के नाम आठ विश्व चैम्पियनशिप मेडल
मैरी कॉम ने अपना अंतरराष्ट्रीय सफर 2001 में शुरू किया था। शुरुआत में वो अपनी शारीरिक ताक़त और सहन-शक्ति पर निर्भर रहती थीं, लेकिन आज वो अपनी स्किल्स पर ज्यादा भरोसा करती हैं। वह अकेली महिला हैं जो रिकॉर्ड छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन रही हैं। इसके अलावा वो अकेली बॉक्सर हैं जिन्होंने पहली सात विश्व चैम्पियनशिप में हर बार एक मेडल जीता है और अकेली बॉक्सर हैं (महिला या पुरुष) जिन्होंने आठ विश्व चैम्पियनशिप मेडल जीते हैं।
मैरी कॉम ने अपना अंतरराष्ट्रीय सफर 2001 में शुरू किया था। शुरुआत में वो अपनी शारीरिक ताक़त और सहन-शक्ति पर निर्भर रहती थीं, लेकिन आज वो अपनी स्किल्स पर ज्यादा भरोसा करती हैं। वह अकेली महिला हैं जो रिकॉर्ड छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन रही हैं। इसके अलावा वो अकेली बॉक्सर हैं जिन्होंने पहली सात विश्व चैम्पियनशिप में हर बार एक मेडल जीता है और अकेली बॉक्सर हैं (महिला या पुरुष) जिन्होंने आठ विश्व चैम्पियनशिप मेडल जीते हैं।
मैरी कॉम एआईबीए विश्व महिला की रैंकिंग लाइट फ्लाइवेट कैटेगरी में पहले पायदान पर रह चुकी हैं। वह दक्षिण कोरिया में 2014 में हुए एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं। इसके अलावा 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली वो पहली महिला मुक्केबाज रहीं। मैरी कॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 2001 में रजत और 2019 में कांस्य पदक अपने नाम किया।