फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ioc warns ioa of ban if sport code is followed in polls

चुनाव पर संकट, आईओसी ने मांगा जवाब

Fri, 23 Nov 2012 11:15 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 23 Nov 2012 11:15 PM IST
विज्ञापन
ioc warns ioa of ban if sport code is followed in polls

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने आईओए से साफ कह दिया है कि अगर चुनाव ओलंपिक चार्टर के अनुसार नहीं कराए गए तो उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आईओए को पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया भी रोकने के लिए कहा गया है। आईओसी अध्यक्ष जैक्स रोगे की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि उन्हें 19 और 21 नवंबर को मिले पत्रों से साफ जाहिर हो रहा है कि चुनाव सरकारी दिशानिर्देशों और स्पोर्ट्स कोड के अनुसार कराए जा रहे हैं जबकि आईओसी नियमों के तहत यह ओलंपिक चार्टर और आईओए संविधान के मुताबिक होने चाहिए। आईओए से इस संबंध में 30 नवंबर तक जवाब मांगा गया है। साथ ही चार्टर के अनुसार चुनाव कराने की लिखित गारंटी भी मांगी है।
विज्ञापन


अगर जवाब से आईओसी संतुष्ट नहीं होता है तो चार से पांच दिसंबर तक आईओसी कार्यकारिणी में आईओए को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रख दिया जाएगा। दरअसल आईओए चुनाव को लेकर स्थिति काफी पेचीदा हो गई है। अभय सिंह चौटाला के समर्थन में आज जुटे आईओए पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि वह स्पोर्ट्स कोड का विरोध करते हैं लेकिन चुनाव इसी के अनुसार कराए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा ने इस पत्र की प्रति शुक्रवार को चुनाव आयोग के सदस्यों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोड वापस लें
आईओसी का पत्र आने के बाद आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा ने आनन-फानन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखते हुए तत्काल प्रभाव से स्पोर्ट्स कोड वापस लेने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि आईओए को प्रतिबंधित करना देश की छवि के लिए अच्छा नहीं होगा।

चुनाव पर रोक से इनकार
हाईकोर्ट ने आईओए के 5 दिसंबर को होने वाले चुनावों पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अदालत ने इस संबंध में दायर याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई तय की है। मुख्य न्यायाधीश डी मुरूगेसन और न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलो की खंडपीठ के समक्ष यह याचिका अधिवक्ता राहुल मेहरा ने दायर की है।


उन्होंने आरोप लगाया कि आईओए के चुनावों में सरकार द्वारा तय स्पोर्टस कोड का पालन नहीं किया जा रहा। याची ने कहा पहले चुनाव 25 नवंबर को तय थे, मगर तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी के चेयरमैन एसवाई कुरेशी ने इस आधार पर कमेटी से त्यागपत्र दे दिया था कि चुनाव में तय दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा इसी कारण चुनाव 5 दिसंबर तक के लिए टाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed