{"_id":"c013c2de-3fd0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ioa-still-wrangling-over-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईओए के बैंक अकाउंट को लेकर तकरार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अब आईओए के बैंक अकाउंट को लेकर तकरार
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
Updated Thu, 06 Dec 2012 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय सिंह चौटाला टीम की ताजपोशी होने के साथ ही इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के बीस से 25 करोड़ के बैंक एकाउंट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पूर्व सेक्रेटरी जनरल रंधीर सिंह ने आईओए के खाताधारक दो बैंकों को आईओसी केप्रतिबंध की चिट्ठी सौंपते हुए कहा है कि वह अभी भी संघ के सेक्रेटरी जनरल हैं।
विज्ञापन
वहीं चौटाला ग्रुप ने पूर्व अध्यक्ष विजय मल्होत्रा को बैंक अकाउंट संचालित करने की शक्तियां देने को कहा है। दूसरी ओर चुनाव के बाद अभय चौटाला की ओर से दी गई पार्टी में आईओए के पूर्व अध्यक्ष व इस चुनाव में चौटाला को बैक डोर से समर्थन करने वाले सुरेश कलमाडी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
आईओए के इंडियन व आंध्रा बैंक में दो अकाउंट हैं। इन्हें संचालित करने की शक्तियां अब तक मल्होत्रा व रंधीर केपास थी। नियमानुसार नई टीम केआईओए पर काबिज होने के बाद मल्होत्रा व रंधीर को हस्ताक्षर कर यह शक्तियां चौटाला को सौंपनी है लेकिन रंधीर सिंह का कहना है कि आईओसी ने आईओए को प्रतिबंधित कर दिया है, साथ ही चुनाव को भी मान्यता नहीं दी है ऐसे में पुरानी टीम ही आईओए पर कार्य करने का अधिकार रखती है।
विज्ञापन
वहीं आईओसी एडहोक कमेटी का गठन नहीं करते हुए पुरानी टीम को आईओए का संचालन करने को कह सकती है। इसके चलते वह बैंक अकाउंट खुद भी संचालित कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने दोनों बैंकों को आईओसी के प्रतिबंध की कॉपी सौंप दी है। वहीं आईओए के नए ट्रेजरार एन रामाचंद्रन ने कहा कि बैंक अकाउंट वही संचालित करेंगे।
मल्होत्रा की ओर से नई टीम को शक्तियां दे दी जाएंगी जबकि रंधीर सिंह बिल्कुल बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। इस दौरान आईओसी के प्रतिबंध से निपटने के लिए चौटाला ने खेल मंत्रालय से बात करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को चौटला व उनकी टीम खेल सचिव पीकेदेव से मुलाकात कर इस मामले में आईओसी से बात करने को कहेगी।