फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA Elections Many leaders including CM Minister MP in IOA voter list 38 women will also vote

IOA Elections: आईओए मतदाता सूची में सीएम, मंत्री, सांसद समेत कई नेता, पीवी सिंधु समेत 38 महिलाएं बनीं वोटर

Mon, 21 Nov 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 21 Nov 2022 10:04 PM IST
सार

मतदाता सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को वोटिंग का अधिकार मिला है।

विज्ञापन
IOA Elections Many leaders including CM Minister MP in IOA voter list 38 women will also vote
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव में ऐसा पहली बार होगा जब पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या वोट डालने में ज्यादा होगी। आईओए के 10 दिसंबर को होने वाली चुनाव में इस बार पांच ओलंपिक पदक विजेताओं पीवी सिंधु, गगन नारंग, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक और एमएम सोमाया समेत 77 लोगों को वोटिंग का अधिकार मिला है। इनमें 37 वोट पुरुषों के हैं, जबकि 38 वोट महिलाओं के हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा की ओर से जारी की गई मतदाता सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को वोटिंग का अधिकार मिला है। हिमंता बिस्वा सरमा को तो अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंधु, गगन, अखिल, ऊषा, साक्षी, योगेश्वर डालेंगे वोट
मतदाता सूची में विशिष्ट खिलाडिय़ों के रूप में शामिल किए गए 8 सदस्य योगेश्वर दत्त, अखिल कुमार, रोहित राजपाल, एमएम सोमाया, पीटी ऊषा, सुमा शिरूर, अपर्णा पोपट, डोला बनर्जी के अलावा एथलेटिक कमीशन के सदस्य गगन नारंग और पीवी सिंधु शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा, कुश्ती संघ से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, टेनिस से भाजपा नेता अनिल जैन, एनआरएआई से भाजपा के एक शीर्ष नेता के बेहद करीबी अजय पटेल, पूर्व विदेश राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी और भाजपा विधायक शूटर श्रेयषी सिंह की मां पुतुल कुमारी, हैंडबाल से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला, साइकलिंग से अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींढसा, फुटबाल से भाजपा नेता और पूर्व गोलकीपर कल्याणा चौबे आईओए के चुनाव में मतदान करेंगे।

33 खेल संघों ने चुने अपने प्रतिनिधि
कुश्ती संघ ने साक्षी मलिक को अपना महिला मतदाता चुना है। स्क्वैश से भी पूर्व खिलाड़ी भुवनेश्वरी कुमारी मतदाता हैं। एथलेटिक फेडरेेशन से ओलंपियन आदिल सुमारीवाला, विंटर ओलंपियन शिवा केशवन लूज से मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। कुल 77 लोगों की मतदाता सूची बनी है, जिसमें ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल 33 खेल संघों के दो प्रतिनिधि (एक पुरुष और एक महिला) शामिल हैं, जबकि एक वोटर आईओसी में देश की प्रतिनिधि नीता अंबानी शामिल हैं। 


हैंडबाल संघ के आनंदेश्वर पांडेय ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ जाकर लोग मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जिस हैंडबाल संघ के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं उसे अंतरराष्ट्रीय और एशियाई संघ से मान्यता प्राप्त नहीं है। फिर हैंडबाल संघ खेल मंत्रालय से प्रतिबंधित भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed