फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   International Olympic Day 2022 Theme, History and Significance Know All Details News in Hindi

International Olympic Day: क्या है अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, जानें इसका इतिहास और 2022 की थीम

Thu, 23 Jun 2022 11:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:41 AM IST
सार

ओलंपिक के इतिहास में 23 जून का दिन खास अहमियत रखता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 23 जून के दिन मनाया जाता है। इस बार की थीम है 'एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए साथ।'
 

विज्ञापन
International Olympic Day 2022 Theme, History and Significance Know All Details News in Hindi
विंटर ओलंपिक 2022 - फोटो : Pixabay

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस या विश्व ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। यह खेल, स्वास्थ्य और एक साथ रहने का एक उत्सव है। यह दिन हर किसी को साथ होने और एक उद्देश्य के साथ सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है। पिछले दो दशकों से ओलंपिक दिवस लगभग दुनिया के हर कोने में मनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर एनओसी खेल, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कराता है। ये गतिविधियां उम्र, लिंग, सामाजिक पृष्ठभूमि या खेल क्षमता की परवाह नहीं करती। इनका उद्देश्य सिर्फ खेल के जरिए लोगों को जोड़ना है। कुछ देशों ने तो इस कार्यक्रम को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का इतिहास
सेंट मोरित्ज में ओलंपिक समिति की 42वीं बैठक में ओलंपिक दिवस मनाने का विचार पहली बार अपनाया गया था। यह 1948 में आईओसी के सदस्य डॉक्टर ग्रस ने स्वीडन के स्टॉकहोम में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 41वें सत्र में विश्व ओलंपिक दिवस मनाने की बात कही थी। इसके लिए 23 जून का दिन चुना गया। 23 जून 1894 को सोरबोन, पेरिस में आईओसी की स्थापना की गई थी। पियरे डी कौबर्टिन ने ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित किया था। इस आयोजन के लिए राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को लगाया गया था और 23 जून ओलंपिक के इतिहास में एक विशेष क्षण है। इसी वजह से ओलंपिक दिवस भी 23 जून को मनाया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 की थीम
इस साल की थीम है "एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए साथ" इस बार वैश्विक शांति पर जोर देते हुए ओलंपिक दिवस मनाया जाएगा। विश्व ओलंपिक दिवस 2022 इस बात पर जोर देता है कि खेल के जरिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना है और लोगों को शांति से एक साथ लाना है।

ओलंपिक दिवस के दिन आईओसी अपनी ओलंपिक दिवस गतिविधियों को बनाने के लिए एनओसी भी आमंत्रित करता है। सभी महाद्वीपों पर एनओसी, एथलीटों और ओलंपियनों के लिए बातचीत करने और नए खेलों को आजमाने के लिए नए और रोमांचक तरीके खोजे जाते हैं। 1987 में पहले संस्करण में केवल 45 प्रतिभागी एनओसी थे। अब यह संख्या बढ़कर सौ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed